कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ जंग में जीत हासिल करने के लिए देशवासियों सहित बॉलीवुड के तमाम सितारें भी मदद के लिए लगातार आगे आ रहे हैं और अब इस कड़ी में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम भी जुड़ गया है। इस मशहूर जोड़ी ने पीएम-केयर्स फंड में आर्थिक अनुदान देने का फैसला लिया है।
रणवीर और दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकांउट में इस बात का ऐलान किया है कि वे राहत कोष में योगदान दे रहे हैं। हालांकि वे कितने पैसे जमा करा रहे हैं इसका खुलासा नहीं किया है।