कोरोनावायरस महामारी के चलते देशभर में लॉकडाउन को सरकार की तरफ से 3 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इस वक्त बेहद महत्वपूर्ण कामों के अलावा घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है।
ऐसे में साल भर व्यस्त रहने वाले बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के पास फिलहाल वक्त की कोई कमी नहीं है और वे अपने इन्हीं फुर्सत के पलों का सदुपयोग नई-नई चीजों को आजमाकर कर रहे हैं। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह पिज्जा बनाते हुए और बाद में उसका लुफ्त उठाते हुए नजर आईं। भूमि द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में शुरू से लेकर अंत तक पिज्जा बनाने के हर स्टेप की एक झलक है।