बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर अब कोरोनावायरस के संक्रमण से पूरी तरह सुरक्षित हैं। भारत में कोरोना से संक्रमित हुई पहली बॉलीवुड हस्ती कनिका कपूर ने ठीक होने के बाद अब जाकर अपनी ट्रैवल हिस्ट्री, बीमारी और इलाज के बारे में चुप्पी तोड़ी है। कनिका का कोरोना पॉजिटिव होने का खुलासा होने के बाद 20 मार्च को वह एडमिट हुई थीं। इस महीने की शुरुआत में लखनऊ में संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआीएमएस) से डिस्चार्ज हुईं। अब उन्होंने ट्विटर पर एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि पिछले कुछ समय से उन्होंने चुप्पी क्यों साध रखी थी। कनिका ने अपने बयान में कहा, "चाहे ब्रिटेन में हो या मुंबई और लखनऊ में हो, हर वो सख्स जो मेरे संपर्क में आया उसमें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं नजर आए। वास्तव में, जांच में सभी कोरोना नेगेटिव निकले।"
सिंगर Kanika Kapoor ने कोरोना से ठीक होने के बाद इस बीमारी के बारे में खुलकर बात की
एजेंसी | 26 Apr 2020 07:27 PM (IST)
भारत में कोरोना से संक्रमित हुई पहली बॉलीवुड हस्ती कनिका कपूर ने ठीक होने के बाद अब जाकर अपनी ट्रैवल हिस्ट्री, बीमारी और इलाज के बारे में चुप्पी तोड़ी है
