अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला ने साल 2013 में सनी देओल अभिनीत फिल्म 'सिंह साब द ग्रेट' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनका कहना है कि बॉलीवुड में उनके अब तक का अनुभव बहुत अच्छा रहा है। इंडस्ट्री ने उन्हें काफी बेहतर तरीके से अपनाया है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन ने बॉलीवुड को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। इंडस्ट्री में बाहर से आने वाले लोगों के प्रति अपनाए जाने वाले रवैये के उपर भी सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में उत्तराखंड के छोटे से शहर कोटद्वार से ताल्लुक रखने वाली उर्वशी ने बताया है कि इंडस्ट्री में उन्हें समान इज्जत मिली है।
बॉलीवुड ने मुझे काफी अच्छे से अपनाया : उर्वशी रौतेला
एजेंसी | 18 Jun 2020 05:44 PM (IST)
अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला ने साल 2013 में सनी देओल अभिनीत फिल्म 'सिंह साब द ग्रेट' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
