बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपनी अदाकारी और फिल्मों की अलग च्वाइस की वजह से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने में कामयाब हो चुकी हैं। फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदारों के अलावा तापनी अपनी राय बेबाकी से रखने के लिए भी जानी जाती हैं। वहीं तापसी का कहना है कि वह बचपन से ही स्वभाव से विद्रोही रही हैं और यह उनकी फिल्मों के चयन में नजर आता है।
पिछले 6 महीने मेरे लिए बहुत दिलचस्प रहे हैं. स्टैंड-अप कॉमेडी करने से लेकर 'थप्पड़' में दमदार भूमिका करने तक। मुझे वास्तव में अपने काम को विस्तार देने का मौका मिला है।" अनुभव सिन्हा निर्देशित व निर्मित 'थप्पड़' ने समीक्षकों की खूब तारीफें बटोरी। 1 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर इसका डिजिटल प्रीमियर होगा।
