Bollywood की मशहूर एक्ट्रेस दीप्ति नवल (Deepti Naval) तो आपको याद ही होंगी। जिनकी सादनी ने 80 के दशक में लाखो दिलों पर राज किया। पंजाब के अमृतसर में जन्म लेने वाली दीप्ति अपने पिता के साथ अमेरिका में रहती थी और वहां कि नागरिक बन गई। दीप्ति को हमेशा से ही फिल्मों में उनके सादगी भरे किरदारों के लिए पहचाना जाता रहा है। उन्हें हमेशा ही ऑर्ट फिल्मों की हीरोइन के रूप में पहचान मिली है।
अपने अब तक के फिल्मी करियर में दीप्ति ने लगभग 70 फिल्मों में काम किया। वहीं बात करें दीप्ति नवल की पर्सनल लाइफ के बारे में तो उन्होंने साल 1985 में मशहूर डायरेक्टर प्रकाश झा से शादी की लेकिन दोनों की शादी ने 17 साल के लंबे वक्त के बाद दम तोड़ दिया। साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों ने एक बेटी को गोद लिया हुआ हो जिसका नाम दिशा है और वो गायिकी में अपनी करियर बना रही हैं।
यह भी पढ़ेंः
किताबें बेचकर मुंबई आया, फिर बना गुंडा और एक दिन बन गया बॉलीवुड का लॉयन