भारतीय जनता पार्टी के संगठन में लंबे समय से चल रही फेरबदल की अटकलों पर आज विराम लग गया. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम की औपचारिक घोषणा कर दी है. इस टीम के गठन में युवा और अनुभवी नेताओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश साफ नजर आ रही है, साथ ही आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों का भी पूरा ख्याल रखा गया है.

Continues below advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है संगठन में उनके लंबे अनुभव और प्रदेश की राजनीति की गहरी समझ को देखते हुए इस नियुक्ति को स्वाभाविक माना जा रहा है. गढ़वाल के सांसद और पार्टी के चर्चित चेहरे अनिल बलूनी को एक बार फिर मीडिया संयोजक की अहम भूमिका दी गई है. बलूनी पहले भी पार्टी के मीडिया मोर्चे की कमान संभाल चुके हैं. 

यह भी पढ़ें: कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

Continues below advertisement

आलोक भट्ट को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी 

डिजिटल और सोशल मीडिया के मोर्चे पर पार्टी को मजबूती देने के लिए आलोक भट्ट को सोशल मीडिया सह -संयोजक बनाया गया है युवाओं और सोशल मीडिया पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है. वहीं संगठन के प्रशासनिक कामकाज को संभालने के लिए महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है.

चुनाव से पहले संगठन को धार देने की कोशिश 

गौरतलब है कि नई टीम के गठन का सबसे बड़ा मकसद 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी माना जा रहा है. उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश और गुजरात जैसे कई राज्यों में अगले साल चुनावी दंगल होना है. उत्तराखंड भाजपा में इस घोषणा के बाद खुशी की लहर है. संगठन के नेताओं का मानना है कि तीरथ सिंह रावत, अनिल बलूनी, आलोक भट्ट और महेंद्र पांडे जैसे अनुभवी और सक्रिय चेहरों को राष्ट्रीय टीम में जगह मिलना प्रदेश के लिए आने वाले चुनावी वर्षों में फायदेमंद साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'