18वीं लोकसभा के लिए सांसदों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम जारी है. इस बीच उत्तर प्रदेश स्थित बरेली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद छत्रपाल गंगवार ने शपथ के बाद जय हिन्दू राष्ट्र बोल दिया. इसके बाद संसद में हंगामा मच गया. विपक्ष ने कहा कि संविधान की शपथ लेकर ऐसी बात नहीं कही जा सकती. ये संविधान विरोधी है.
इतना ही नहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इसका विरोध किया.
इससे पहले गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग ने अपने शपथ के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार की जय कही.
वहीं हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शपथ के बाद जय फिलिस्तीन कह दिया. इस पर भी जमकर विवाद हुआ. बीजेपी नेता जी किशन रेड्डी ने कहा कि कि भारत में रह कर भारत माता की जय नहीं बोलते लेकिन फिलिस्तीन की जय बोलते हैं. ये लोग संविधान के नाम पर एंटी कॉन्सटिट्यूशन का काम कर रहे हैं.
संसद में शपथ लेने पहुंचे अरुण गोविल ने कहा जय श्री राम, तो जवाब में लगे नारे- जय अवधेश
इन नेताओं ने भी ली शपथइसके अलावा समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कन्नौज से निचले सदन के सदस्य निर्वाचित हुए हैं. शपथ लेते समय उन्होंने अपने हाथ में संविधान की प्रति ले रखी थी.
अखिलेश यादव के अलावा उनकी पत्नी और मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने शपथ ली.
उनके साथ ही मुजफ्फरनगर से सपा सांसद महेंद्र मलिक, कैराना से पार्टी सांसद इकरा चौधरी, फिरोजाबाद से पार्टी के लोकसभा सदस्य अक्षय यादव, बदायूं से सांसद आदित्य यादव और सपा के कई अन्य सांसदों ने शपथ ली.
उत्तर प्रदेश के नगीना से निर्वाचित आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता चंद्रशेखर ने भी लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली.
