BJP MLA Yogesh Verma: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के सदर विधायक योगेश वर्मा का काफिला ट्रैफिक जाम में फँस गया, जिससे वो बुरी तरह आग बबूला हो गए, जिसके बाद उनका गुस्सा इस हद तक भड़क गया कि उन्होंने सदर कोतवाली इंस्पेक्टर को बुलाकर उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई. इंस्पेक्टर को देखकर उन्हें कुछ महीनों पहले हुए थप्पड़कांड की भी याद आ गई और उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा कि ये थप्पड़कांड नीहं है कि हमें अवधेश सिंह से थप्पड़ लगवा दिया. उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

ये वीडियो सोमवार रात का बताया जा रहा जब सदर विधायक योगेश वर्मा अपने कार से संकटा देवी मार्ग से गुजर रहे थे. इस मार्ग पर बिजली के तारों का काम चल रहा था जिसकी वजह से जाम लगा हुआ था. इस दौरान उनकी कार भी ट्रैफिक जाम में फंस गई. जब उनकी कार आगे नही बढ़ पाई तो वो बुरी तरह भड़क गए और कार से बाहर आ गए, जिसके बाद उन्होंने उच्च आधिकारियों को फोन लगाया, जिस पर सीओ सिटी और शहर कोतवाल अंबर सिंह मौके पर पहुंच गए. 

राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास के निधन पर सपा ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

बीजेपी विधायक को याद आया थप्पड़कांडबीजेपी विधायक की नजर जैसे ही कोतवाल अंबर सिंह पर पड़ी उनके पुराने जख्म हरे हो गए और वो बुरी तरह उन पर भड़कने लगे. उन्होंने पांच महीने पहले उनके साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए उन्हें फटकार लगाई और कहा कि कोतवाल साहब ये सदर विधायक योगेश वर्मा का थप्पड़कांड नहीं है. अवधेश सिंह से एक थप्पड़ लगवा दिया था उसके लिए आपका धन्यवाद. सही से काम करो. इस पर पुलिस अधिकारी उन्हें समझाते हुए नजर आए. 

इस दौरान क़रीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा. जिसके बाद पुलिस वालों ने किसी तरह विधायकों को समझाया और जाम खुलवाया. जिसके बाद विधायक साहब वहां से चले गए. बता दें पिछले साल अक्टूबर में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक चुनाव के दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा की जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह से विवाद हो गया था, जिसके बाद अवधेश सिंह ने उन्हें पुलिस प्रशासन के सामने थप्पड़ जड़ दिया था. इस घटना को लेकर काफी विवाद हो गया था. विपक्ष ने भी इस घटना को लेकर योगी सरकार को खूब घेरा था.