हरदोई, एबीपी गंगा| हरदोई की मिश्रिख लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद अशोक रावत और सदर हरदोई सीट से बीजेपी सांसद जयप्रकाश रावत ने जनता के साथ पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का आभार जताया। आभार जताते हुए लोगों से कहा कि क्षेत्र का विकास ही उनकी हमेशा प्राथमिकता रहेगी। बीजेपी के जिला कार्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब होते हुए सांसदों ने कहा कि जनता ने उन लोगों के ऊपर जो भरोसा जताया। पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी नेताओं ने कहा की जनता ने जो विश्वास कायम रखा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना प्यार देकर जो जीत हासिल कराई है, उन सब के लिए हम दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। बीजेपी नेताओं ने यह भी कहा की एक बार पुनः सरकार बनाने के लिए वो जनता के अभारी है। उन्होने कहा की वो जनता के भरोसे को कभी टूटने नही देंगे।

बीजेपी ने अपनी जीत को बरकरार रखा

आपको बता दें की हरदोई संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जीत बरकरार रखी और बीजेपी प्रत्याशी जयप्रकाश रावत ने 5,68,143 पाकर 1,32,474 मतों से जीत दर्ज की है। गठबंधन से सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा को फिर हार का सामना करना पड़ा और उन्हें 4,35,669 मत मिले। कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा और कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र वर्मा को मात्र 19,972 मत हासिल हुए। वहीं मिश्रिख से अशोक कुमार रावत ने 5,35017 मत हासिल कर बसपा प्रत्याशी डा. नीलू सत्यार्थी को 100924 मतों से पराजित किया। पत्रकार वार्ता के दौरान जिला प्रभारी सुधीर सिंह,जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र,विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू,सांडी विधायक प्रभाष कुमार व शाहाबाद विधायिका रजनी तिवारी भी रही।