एक्सप्लोरर

बीजेपी पूर्व सांसद निरहुआ बोले- हिंदुओं को अपमानित करने का मौका नहीं छोड़ते अखिलेश यादव

Varanasi News: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ा जुबानी हमला बोलते हुए बीजेपी नेता और पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि वो अपने धर्म पर चोट करने का एक भी अवसर नहीं छोड़ते.

UP News: भोजपुरी अभिनेता और आजमगढ़ के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ अपनी एक फिल्म के प्रमोशन के लिए वाराणसी पहुंचे थे. इस दौरान एबीपी न्यूज़ से बातचीत में महाराष्ट्र में चल रहे भाषा को लेकर आरोप प्रत्यारोप और उत्तर प्रदेश के सियासी हलचल पर बड़ा बयान दिया. निरहुआ ने कहा कि खुला चैलेंज देता हूं हर बार कि मैं मराठी नहीं बोलता हूं, मैं भोजपुरी बोलता हूं. दम है तो हमको निकाल कर दिखाओ. गरीब आदमी पर क्यों जाते हो. दरअसल कुछ लोग गंदी राजनीति करते हैं, तोड़ने वाली बात करते है. जबकि विविधता में एकता हमारी ताकत है.

इटावा मामले में हुई डर्टी पॉलिटिक्स- निरहुआ

इटावा में कथावाचक पिटाई मामले को लेकर भी निरहुआ ने कहा कि इटावा मामले में पॉलीटिशियन ने गंदी राजनीति की, ऐसा नहीं करना चाहिए. विकास की बात करना चाहिए, इसे डर्टी पॉलिटिक्स कहते हैं, ये नहीं होना चाहिए.  कथावाचक सिर्फ ब्राह्मण हो ऐसा नहीं,  जो ज्ञानी है वह पंडित कहलाता है. मुंबई में राजपूत डेयरी है, अगर किसी को इससे दिक्कत है, तो वह गलत है. वहीं सावन में नाम बताने वाले विषय पर कहा कि हमें अपनी पहचान पर गर्व होना चाहिए यह अच्छी बात है. पहचान क्यों छुपाना, सदन में बैठकर हम रवि किशन जी भोजपुरी में बात करते हैं.

वो हिंदुओं को अपमानित करने का मौका नहीं छोड़ते- निरहुआ  

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ा जुबानी हमला बोलते हुए निरहुआ ने कहा कि वो अपने धर्म पर चोट करने का एक भी अवसर नहीं छोड़ते. हिंदू धर्म को आहत करके वह एक खास वर्ग को खुश करना चाहते हैं. अखिलेश यादव को लगता है कि हिंदू देवी देवताओं मंदिरों का अपमान करेंगे तो मुसलमान खुश हो जाएंगे. लेकिन ऐसा नहीं है सभी लोग विकास को और राष्ट्रहित की भावनाओं का समर्थन करते हैं. इससे पहले आजमगढ़ में लोग प्रमाण पत्र लेने नहीं जाते थे, लेकिन अब बीजेपी ने वहां पर ऐसा काम किया कि लोग अब वहां जाना शुरू कर चुके हैं.

वहीं जब निरहुआ से उत्तर प्रदेश और बिहार चुनाव लड़ने पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन ने बिहार को बदल दिया है. वहां सड़कें अच्छी हो गई हैं, जंगल राज वाले फिर से बिहार को लूटना चाहते हैं. वह मुंह से नौकरी देते हैं और मेरा फोकस फिल्म बनाने पर है, लेकिन जहां पार्टी का आदेश होगा वहां जाऊंगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WATCH: '...तो हम संसद कर लेते', हिरासत में लिए गए तो अखिलेश ने लिए मजे, Video Viral
WATCH: '...तो हम संसद कर लेते', हिरासत में लिए गए तो अखिलेश ने लिए मजे, Video Viral
बैरिकेडिंग पर चढ़े सपा सांसद, अखिलेश यादव बोले- संघर्ष और पसीने से नहीं घबराते
बैरिकेडिंग पर चढ़े सपा सांसद, अखिलेश यादव बोले- संघर्ष और पसीने से नहीं घबराते
लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर कैंप में लगी आग, एक के बाद एक कई धमाके
लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर कैंप में लगी आग, एक के बाद एक कई धमाके
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा नेताओं का संग्राम, अखिलेश ने चंडीगढ़ का किया जिक्र
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा नेताओं का संग्राम, अखिलेश ने चंडीगढ़ का किया जिक्र

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
इंडिया गठबंधन के मार्च के बीच BJP बोली- 'इन कॉकरोचों को दौड़ा-दौड़ाकर…'
इंडिया गठबंधन के मार्च के बीच BJP बोली- 'इन कॉकरोचों को दौड़ा-दौड़ाकर…'
Bypolls Election 2026 Live: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
LIVE: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
क्या अब कभी टीम इंडिया के लिए नहीं खेलेंगी हरमनप्रीत? कप्तानी से विदाई लेकर कही ये बात
क्या अब कभी टीम इंडिया के लिए नहीं खेलेंगी हरमनप्रीत? कप्तानी से विदाई लेकर कही ये बात
नंदीग्राम में वोटिंग का पहला आंकड़ा, कई जगहों पर धांधली के आरोप
नंदीग्राम में वोटिंग का पहला आंकड़ा, कई जगहों पर धांधली के आरोप
ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले देंगे इस्तीफा? सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा
ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले देंगे इस्तीफा? सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा
पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास
पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास
Embed widget