भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश स्थित बुलंशहर से सांसद भोल सिंह ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं अमेरिकी उद्योगपित एलन मस्क के बीच हुए संवाद पर प्रतिक्रिया दी है.

Continues below advertisement

बीजेपी सांसद भोला सिंह ने कहा कि देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की. सरकार को जो ठीक लगेगा वो करेगी. राहुल गांधी के ट्वीट करने से कुछ नहीं बदलेगा.

इसके साथ ही भोला सिंग ने विपक्ष के प्रदर्शन पर कहा कि चुनाव आयोग से मुलाकात करनी है तो अपॉइंटमेंट मांगिए, पहले भी आपने मुलाकात का समय मांगा है तो मुलाकात हुई है लेकिन इनको मिलना नहीं है सिर्फ हँगामा करना है. 

Continues below advertisement

उन्होंने कहा कि आप रोज हंगामा करते है जनता को कितनी असुविधा होती है. इस एरिया में सरकारी दफ्तर है अस्पताल हैं, लोगों को असुविधा होती है.

दिल्ली: कश्मीरी युवक से मारपीट मामले में FIR, इंडिया ब्लॉक के मार्च में हुई थी हिंसा

राहुल और एलन मस्क के बीच क्या बातचीत हुई?

बता दें दिग्गज अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क ने कुछ दूरसंचार कंपनियों पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा है कि भारत में अपनी एकाधिकार वाली स्थिति बनाए रखने के लिए कुछ ‘प्रभावशाली समूह’ उनकी कंपनी की उपग्रह संचार सेवा को शुरू होने से रोक रहे हैं. मस्क ने 11,000 से अधिक गांवों में मोबाइल कवरेज उपलब्ध नहीं होने संबंधी एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘दुर्भाग्य से, कुछ प्रभावशाली समूह भारतीय लोगों पर अपनी एकाधिकार वाली पकड़ बनाए रखने के लिए हमें रोक रहे हैं. आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वे कौन हैं... यह भारत के लोगों के खिलाफ अपराध है.’ 

राहुल गांधी ने मस्क की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा, ‘भारत में आपका स्वागत है, एलन. दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा.’ इसके जवाब में मस्क ने कहा, ‘धन्यवाद, राहुल. यह वास्तव में चिंताजनक है.’