बिग बॉस में 12 हफ्ते में खूब धमाका देखने को मिल रहा है। घर के अंदर इस हफ्ते सिद्धार्थ शुक्ला भी हॉस्पिटल से वापस आ गए है। सूत्रों के अनुसार Bigg Boss 13 के घर में इस वीकेंड के वार में मल्लिका शेरावत दिखने वाली है। जी हां इस वीकेंड के वार में जहां सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हुए नजर आएंगे वहीं मल्लिका शेरावत भी एंट्री करेगीं।

ऐसा लगता है कि बिग बॉस के घर में इस हफ्ते शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की क्लास लगाई जा सकती है। क्योंकि बातों-बातों में ही दोनों ने असीम रियाज की सेक्सुएलिटी का मजाक बनाया है। वहीं आसिम ने भी इसी हफ्ते विकास गुप्ता के सेक्सुएलिटी पर टिप्पणी दी थी। अब देखना होगा कि मल्लिका शेरावत इस शो में आकर क्या धमाल मचाएगीं।

जी हां, मल्लिका शेरावत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी कार में स्टाइलिश अंदाज में बैठते हुए नजर आ रही है। मल्लिका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि बिग बॉस की शूटिंग करने जा रही हूं।