लॉकडाउन के दौरान भूमि पेडनेकर नई चीजों को सीखने में अपने क्वारंटाइन वक्त का उपयोग कर रही हैं। अभिनेत्री अब अपनी मां सुमित्रा पेडनेकर से कथक डांस सीख रही हैं। अभिनेत्री ने कहा, "मैं काफी वक्त से कथक सीखना चाहती थी, क्योंकि मेरी मां प्रशिक्षित कथक डांसर हैं। इसलिए शाम को करीब एक घंटे मैं और मेरी मां यही करते हैं। उन्हें काफी मजा आ रहा है, और मुझे भी उनसे सीखना पसंद है।"
बेशक, हमारी तारीखें और कार्यक्रम तय हो चुके हैं और हम कुछ भी प्लान नहीं कर सकते हैं।" भूमि को किताबें पढ़ना बचपन से ही पसंद है और उनका कहना है कि लॉकडाउन ने उन्हें वापस किताबों की ओर लौटने का मौका दिया है।