एक्सप्लोरर

आदर्श उपाध्याय की मौत पर सियासत तेज, माता प्रसाद पांडे ने की परिजनों से मुलाकात

Basti News: सपा नेता माता प्रसाद पांडे ने कहा कि सत्ता पक्ष के लोगों में दम हो तो कार्रवाई करके दिखाएं. यह अन्याय पूर्ण घटना है, भाजपा रोज कहती है यूपी में सुशासन है लेकिन रोज घटनाएं हो रही हैं.

Basti News: यूपी में बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र में 17 साल के नाबालिग आदर्श उपाध्याय की पुलिस की पिटाई से मौत मामले पर सियासत बढ़ती जा रही है. बुधवार को देर रात तक तत्कालीन थानाध्यक्ष दुबौलिया व अन्य पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करवाने के लिए समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी समेत अन्य संगठनों ने पोस्टमार्टम हाउस से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक विरोध प्रदर्शन किया. गुरुवार को भी इस मुद्दे को लेकर सियासी तापमान हाई रहा. 

इस मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा देर शाम पूर्व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मृतक आदर्श उपाध्याय के शोक संतृप्त परिजनों से मुलाकात की. परिवार के लोगों से मिलकर पीड़ित परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया. इस दौरान सपा नेता ने बीजेपी पर जोरदार हमला किया और कहा कि अगर हमारी सरकार होती तो हमारा जिलाध्यक्ष धरने पर नहीं बैठता बल्कि दोषी पुलिसकर्मियों को जेल भिजवा चुका होता.

माता प्रसाद पांडे ने की कार्रवाई की मांग
सपा नेता ने कहा कि सत्ता पक्ष के लोगों में दम हो तो कार्रवाई करके दिखाएं. यह अन्याय पूर्ण घटना है, भाजपा सरकार रोज कहती है यूपी में सुशासन है.. कानून व्यवस्था ठीक चल रही है. लेकिन, रोज कहीं न कहीं बुलडोजर चलते हैं तो कहीं एनकाउंटर होते हैं. इससे साबित होता है कि उनकी सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक नहीं है. 

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में जब महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं के मुद्दों पर बात होती है तो उनकी सरकार इन सब पर बात करने के बजाय अयोध्या, महाकुंभ, बनारस और मथुरा की बात करने लग जाती है. लोगों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय बीजेपी वाले इन मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है. 

बीजेपी नेता ने किया सपा पर पलटवार
दूसरी तरफ बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश ने भी सपा पर पलटवार किया और अखिलेश यादव को गौशाला से दुर्गंध वाले बयान लेकर निशाना साधा और कहा कि सपा मुखिया ने गोवंश को लेकर जो बयान दिया है, वह सनातन समाज का अपमान है. गाय हमारी धरोहर है, लेकिन सपा मुखिया को गोवंश से बदबू आती है. वोट बैंक के चक्कर में वह पूरी तरह से बौखला गए हैं.उन्होंने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में देश विश्व शक्ति बनने की राह पर है. ये सब देखकर विपक्ष के नेता अपना आपा खो चुके हैं. 

लखनऊ में एलडीए प्लॉट घोटाले का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार, STF ने यूं दबोचा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या रूस-यूक्रेन के बीच खत्म नहीं होने वाला युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया खुलासा, जानें जेलेंस्की पर क्यों भड़के
तो क्या रूस-यूक्रेन के बीच खत्म नहीं होने वाला युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया खुलासा, जानें जेलेंस्की पर क्यों भड़के
Haryana: बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत मामले में FIR दर्ज, परिवार बोला- कई बार की थी शिकायत
हरियाणा: बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत मामले में FIR दर्ज, परिवार बोला- कई बार की थी शिकायत
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
Ashes 2025-26: एशेज इतिहास में कब-कब 300 का आंकड़ा भी मिलकर नहीं पार कर सकी दोनों टीमें, ये है सबसे कम टोटल
एशेज इतिहास में कब-कब 300 का आंकड़ा भी मिलकर नहीं पार कर सकी दोनों टीमें, ये है सबसे कम टोटल

वीडियोज

UP News: बरेली में पति-पत्नी चोर गैंग का भंडाफोड़! CCTV में कैद हुई वारदात | Crime News | ABP News
Crime News : बीमे के लिए रिश्तों का खूनी चक्रव्यूह | Sansani
Bengal Controversy: बंगाल में चुनाव से पहले मुस्लिम Vs हिन्दू या फिर कोई चुनावी 'खेल' | TMC | BJP
Goa Night Club Fire Incident: 25 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? | Breaking | Romana Isar Khan
Indigo Flight Crisis: IndiGo की लूट, सरकार मौन क्यों? | Sandeep Chaudhary | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तो क्या रूस-यूक्रेन के बीच खत्म नहीं होने वाला युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया खुलासा, जानें जेलेंस्की पर क्यों भड़के
तो क्या रूस-यूक्रेन के बीच खत्म नहीं होने वाला युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया खुलासा, जानें जेलेंस्की पर क्यों भड़के
Haryana: बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत मामले में FIR दर्ज, परिवार बोला- कई बार की थी शिकायत
हरियाणा: बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत मामले में FIR दर्ज, परिवार बोला- कई बार की थी शिकायत
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
Ashes 2025-26: एशेज इतिहास में कब-कब 300 का आंकड़ा भी मिलकर नहीं पार कर सकी दोनों टीमें, ये है सबसे कम टोटल
एशेज इतिहास में कब-कब 300 का आंकड़ा भी मिलकर नहीं पार कर सकी दोनों टीमें, ये है सबसे कम टोटल
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
बर्थ एनिवर्सरी: 'चुपके चुपके' दिल चुरा ले गए धर्मेंद्र, ही-मैन की 5 आइकॉनिक परफॉर्मेंस ओटीटी पर देखें यहां
बर्थ एनिवर्सरी: 'चुपके चुपके' दिल चुरा ले गए धर्मेंद्र, ही-मैन की 5 आइकॉनिक परफॉर्मेंस ओटीटी पर देखें यहां
IIT BHU Campus Placement: आईआईटी बीएचयू में प्लेसमेंट का धमाका, महज 5 दिन में 1000 से ज्यादा छात्रों को नौकरी का ऑफर
आईआईटी बीएचयू में प्लेसमेंट का धमाका, महज 5 दिन में 1000 से ज्यादा छात्रों को नौकरी का ऑफर
ठंड के मौसम में अदरक बनेगा सुपरफूड, रोज खाने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे
ठंड के मौसम में अदरक बनेगा सुपरफूड, रोज खाने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे
Embed widget