Chhatrapal Gangwar News: उत्तर प्रदेश के बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार को एक युवक ने शराब का इंतजाम कराने के लिए फोन कर दिया. इस युवक ने रात 12 बजे बीजेपी सांसद को फोन किया और शराब मांगने लगा. उसने सांसद जी से शिकायत करते हुए कहा कि भट्टी को 10 बजे से पहले ही बंद कर दिया गया है. जिसके बाद बीजेपी सांसद ने युवक को कड़ी फटकार लगाई. इस फोन का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

इस ऑडियो में साफ सुना जा सकता है कि बरेली के भोजीपुरा का रहने वाला युवक बीजेपी सांसद छत्रपाल गंगवार से शराब का इंतज़ाम करने को कह रहा है जिस पर वो उसे फटकार लगाते हुए कहते हैं कि तुम मुझे अभी जानते नहीं हो..पहले जान लो कि मैं कौन हूँ, फिर मुझसे बात करना. भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार और युवक की बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है. 

बीजेपी सांसद में मांगी शराब

युवक: नेताजी नमस्कारछत्रपाल गंगवार: नमस्ते..

युवक: आप छत्रपाल जी बोल रहे हैं..छत्रपाल गंगवार: जी..

युवक: वो शराब की भट्टी दस बजे से पहले बंद हो गईछत्रपाल गंगवार: फिर..

युवक: मैं कह रहा हूं कि भट्टी बंद हो गई और शराब मिल नहीं रही..छत्रपाल गंगवार:और आपको शराब की जरूरत होगी..

युवक: हां, है तो..छत्रपाल गंगवार: तो मैं भिजवाता हूँ दिल्ली से अभी..

युवक: दिल्ली से भिजवाओगे..छत्रपाल गंगवार: यहां कहां मिलेगी.. मैं जब दिल्ली बैठा हूं तो दिल्ली से ही भिजवाऊंगा.

छत्रपाल गंगवार: कहां के रहने वाले हो..युवक: भोजीपुरा का रहने वाला हूं..नंबर आप सेव कर लें हमारा.. 

छत्रपाल गंगवार: क्यों कर लें दारू का इंतज़ाम कराने के लिएतुम मुझे पहचाने नहीं हो..थोड़ी पहचान कर लो..जिस टाइप का समझ रहे हो मैं उस तरह का नहीं हूं, मुझसे दारू का इंतजाम करा रहे हो. जरा गलतफहमी निकाल देना..

युवक: बस मुझे शिकायत करनी थी कि दस बजे से पहले भट्टी बंद न हो..छत्रपाल गंगवार: तुम दारू छोड़ो..मैंने न जाने कितनों के घर तक छुड़वा दिए हैं. तुम पहचान जाओ..फिर मुझसे बात करना, ठीक है..

बरेली से सांसद छत्रपाल गंगवार ने मंगलवार को ही सांसद पद की शपथ ली है. इस दौरान उन्होंने जय हिन्दू राष्ट्र का नारा भी लगाया, जिसके बाद वो सुर्खियों में आ गए हैं.

HIV पॉजिटिव निकली लुटेरी दुल्हन, 5 के साथ मना चुकी है सुहागरात, यूपी से उत्तराखंड तक हड़कंप