Bareilly News: यूपी के बरेली (Bareilly) में एक कलयुगी बेटे ने महज 20 हजार रुपए के लिए अपने पिता की बांके से काटकर हत्या कर दी. बेटे ने अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ मिलकर अपने पिता पर जानलेवा हमला कर दिया. बेटे ने अपने पिता पर बांके से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस मामले में मृतक के बेटे और दो पोतों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.
क्या है पूरा मामला?दरअसल, यह मामला हाफिजगंज थाना क्षेत्र के टांडा दयानतपुर का है, जहां 85 साल के ख्याली राम को उसके बेटे छविनाथ ने अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ मिलकर मार डाला. मृतक के पोते विनोद कुमार ने बताया कि बाबा ने कुछ दिनों पहले 80 हजार रुपए में एक बाग बेचा था. बाबा के 4 लड़के है जिस वजह से चारों के हिस्से में 20-20 हजार रूपए आ रहे थे. जब चाचा ने अपने हिस्से के रुपए बाबा से मांगे तो उन्होंने देने से इंकार कर दिया और सारे पैसे घर बनाने के लिए अपने पास रख लिए. जिस वजह से छविनाथ ने अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ मिलकर अपने पिता को बांके से काटकर मौत के घाट उतार दिया.
बुजुर्ग की मौके पर हुई मौतकलयुगी बेटे ने अपने पिता पर बांके से कई वार किए. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या करने के बाद हत्यारा बेटा अपने परिवार के साथ फरार हो गया. वही इस मामले में एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि हाफिजगंज थाना क्षेत्र में एक बेटे ने अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी. इस मामले में मृतक के बेटे और दो पोतों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.
यह भी पढ़ें:-
