एक्सप्लोरर

Barabanki News: गर्लफ्रेंड को गिफ्ट दिलाने के लिए करता था चोरियां, बैंक में चोरी का प्रयास नकाम, गिरफ्तार

UP News: बाराबंकी में एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट दिलाने के लिए चोरी करता था. इस उसने बैंक में चोरी करने का प्रयास किया लेकिन वो असफल रहा. पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है.

Barabanki News: गर्लफ्रेंड बनाने का शौक और गर्लफ्रेंड्स को गिफ्ट चोरी करके देना एक युवक को महंगा पड़ गया. यूपी के बाराबंकी जिले में इंस्टाग्राम पर लड़कियों से दोस्ती कर उन्हें चोरी करके गिफ्ट देने वाला युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा है. दरअसल बाराबंकी जिले में रहने वाला एक शातिर चोर कनाडा में रहने वाली अपनी इंस्टाग्राम गर्लफ्रेण्ड को महंगे उपहार देने के लिए उसने शहर के पीएनबी बैंक में चोरी करने की पूरी कोशिश की लेकिन नाकाम रहा और पुलिस के हत्थे चढ़ गए.

पुलिस के अनुसार 4 नवम्बर को थाना कोतवाली नगर पर छाया चौराहा पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबन्धक सोनू दीक्षित ने बताया कि, 30 अक्टूबर से त्योहार के दृष्टिगत अवकाश के बाद आज जब बैंक खुली तो शाखा पर पाया कि बैंक का मेन गेट टूटा व खुला हुआ है. शाखा प्रबंधक ने चोरी के प्रयास का संदेह जताया जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज घटनास्थल का निरीक्षण किया. मौके पर डॉग स्क्वाड व फॉरेन्सिक टीम ने साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की.

CCTV में बैंक का ताला तोड़ते दिखा शख्स
जिसके बाद स्वाट/सर्विलांस एवं थाना कोतवाली नगर की टीमें लगी. लगभग 70 सीसीटीवी कैमरों को देखने के उपरान्त अभियुक्त का एक वीडियो फुटेज पुलिस को मिला. जिसे टेक्निकल ऐप के माध्यम से उसके चेहरे को स्पष्ट कर अभियुक्त की पहचान शाहिद खान उर्फ अब्दुल समद पुत्र स्वर्गीय फिरोज खान निवासी मोहल्ला बेगमगंज थाना कोतवाली नगर जनपद बारांबकी के रूप में की गयी. पुलिस ने 3 घण्टे के अन्दर आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया. साथ ही घटना में इस्तेमाल औजार बरामद किया.

ASP सीएन सिन्हा ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ से पता चला अभियुक्त शाहिद खान की तीन गर्लफ्रेण्ड हैं, जिनमें से एक इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी दोस्ती हुई थी. जो कनाडा में रहती है. चैटिंग के माध्यम से दोनों में प्रेम सम्बन्ध ज्यादा बढ़ गए थे, जिसको इम्प्रेस करने के लिए महंगे उपहार देने के लिए अभियुक्त को ज्यादा रूपयों की आवश्यकता थी. पुलिस ने बताया कि 30 अक्टूबर को बैंक के बाहर स्थित दुकान पर बैठकर रेकी करने के दौरान उसे विश्वास हुआ कि बैंक में काफी रूपये है.

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत बैंक कई दिन बन्द भी रहेगें. फिर  31 अक्टूबर की रात्रि को बैंक के मेन गेट के ताले को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन न टूटने पर ग्राइंडर का प्रयोग किया गया लेकिन वह इसमें भी असफ रहा. चोरी करने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी. पुलिस तफ्तीश करते हुए आरोपी के घर तक पहुंची गई. गर्ल फ्रेंड्स को महंगे गिफ्ट देने के लिए चोरी करने वाला युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर रहा है.

ये भी पढ़ें: UP ByPolls 2024: मीरापुर उपचुनाव में मुजफ्फरनगर दंगे की एंट्री, योगी के मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने पूर्व सांसद कादिर राणा को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff News: मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
Exclusive: राजस्थान से सब दिल्ली आए, राज्यवर्धन राठौड़ कहां थे? नितिन नबीन की ताजपोशी के बीच मंत्री ने कर दिया खुलासा
Exclusive: राजस्थान से सब दिल्ली आए, राज्यवर्धन राठौड़ कहां थे? नितिन नबीन की ताजपोशी के बीच मंत्री ने कर दिया खुलासा
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का होगा 'डिमोशन'? BCCI कम कर सकता है सैलरी; जानें पूरा मामला 
2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का होगा 'डिमोशन'? BCCI कम कर सकता है सैलरी 

वीडियोज

Nitin Nabin New BJP President: 'नबीन' आगाज, 'युवा कप्तान' को 'ताज'! | ABP News | Delhi
Namaste Bharat: BJP की कमान नबीन के हाथ, आस्था से की शुरुआत! | BJP New President | Nitin Nabin
BJP New President: ताजपोशी से पहले भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे Nitin Nabin
BJP New President: नई कमान की शुरुआत...BJP के नए अध्यक्ष का स्वागत धूमधाम से होगा | Nitin Nabin
BJP New President: BJP मुख्यालय में बड़ा कार्यक्रम, नई कमान संभालेंगे Nitin Nabin | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff News: मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
Exclusive: राजस्थान से सब दिल्ली आए, राज्यवर्धन राठौड़ कहां थे? नितिन नबीन की ताजपोशी के बीच मंत्री ने कर दिया खुलासा
Exclusive: राजस्थान से सब दिल्ली आए, राज्यवर्धन राठौड़ कहां थे? नितिन नबीन की ताजपोशी के बीच मंत्री ने कर दिया खुलासा
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का होगा 'डिमोशन'? BCCI कम कर सकता है सैलरी; जानें पूरा मामला 
2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का होगा 'डिमोशन'? BCCI कम कर सकता है सैलरी 
धुरंधर 2 के टीजर को मिला A सर्टिफिकेट, टाइटल भी हुआ फाइनल, पढ़ें अपडेट
धुरंधर 2 के टीजर को मिला A सर्टिफिकेट, टाइटल भी हुआ फाइनल, पढ़ें अपडेट
रीढ़ की हड्डी में लगातार बना हुआ है दर्द, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
रीढ़ की हड्डी में लगातार बना हुआ है दर्द, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
पल भर की खुशियां... Blinkit से दीदी ने मंगवाया iPhone17, डिब्बा खोलते ही हुए स्लिप और...; देखें वीडियो
पल भर की खुशियां... Blinkit से दीदी ने मंगवाया iPhone17, डिब्बा खोलते ही हुए स्लिप और...; देखें वीडियो
Europe vs US: क्या पूरा यूरोप मिलकर कर पाएगा ग्रीनलैंड की सुरक्षा, अमेरिका की तुलना में कितनी है ताकत?
क्या पूरा यूरोप मिलकर कर पाएगा ग्रीनलैंड की सुरक्षा, अमेरिका की तुलना में कितनी है ताकत?
Embed widget