उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में देवा-चिनहट मार्ग स्थित रेट नदी घाट पर दुर्गा प्रतिमा विसरजं के दौरान दारोगा बीके शर्मा द्वारा श्रधालुओं के साथ मारपीट की गयी थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसके बाद अब दारोगा को लाइन हाजिर कर जांच के आदेश दिए गए हैं.

Continues below advertisement

एसपी रवीना त्यागी ने पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.उधर वीडियो वायरल होने के बाद हिन्दू संगठनों ने दारोगा की हरकत पर नाराजगी जताई थी. कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

यह भी पढ़ें: यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी

Continues below advertisement

क्या है पूरा मामला ?

दरसल घाट पर मूर्ती विसर्जन चल रहा था, इस बीच पर वीडियो में दारोगा बीके शर्मा कुछ युवकों पर नाराज होते और उसके बाद उन्हें मारते दिख रहे हैं. उन्होंने कई युवकों के हाथ मारे और एक युवक पर लात भी चलाई. जबकि वीडियो बनाने वाला शख्स इस हरकत के लिए दारोगा को मना कर रहा है. इसके साथ ही महिला पुलिस कर्मी भी दारोगा को रोकती है, लेकिन वो रुकते नहीं.

जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बजरंग दल ने इस पर ऐतराज जताया और दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. बजरंग दल पदाधिकारियों के मुताबिक अगर कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन किया जाएगा.

एसपी ने किया लाइन हाजिर 

मामला तूल पकड़ते देख एसपी बाराबंकी रवीना त्यागी ने दारोगा को तत्काल लाइन हाजिर किया और सीओ सिटी संगम कुमार को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए. एसपी के मुताबिक जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से आगे कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल वीडियो वायरल होने के चलते यह मामला अब तूल पकड चुका है, जिसमें हरकोई दारोगा की हरकत को गलत बता रहा है. अब देखना यह होगा कि पुलिस जांच के बाद इस तरह के व्व्यव्हार पर दारोगा के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है ? करती है भी या नहीं ?

यह भी पढ़ें: विजयादशमी शोभायात्रा में सायरन सुनते ही ठहरे CM योगी, एंबुलेंस के लिए खाली कराई सड़क