समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार पर खुलकर अपनी बात रखी. अखिलेश ने तंजिया लहजे में कहा कि यह बीजेपी की हार नहीं है. 

Continues below advertisement

उन्होंने कहा कि बीजेपी अगर कुंदरकी या बंगाल की तरह लड़ती तो हार नहीं होती. बीजेपी बिना बेईमानी किए यह देखना चाहती थी कि उसके कितना वोट मिलता है. बीजेपी यह देखना चाहती थी कि बिना ईवीएम हैक किए उसे जनता कितना वोट देगी.

UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ

Continues below advertisement

अखिलेश ने यह भी कहा कि बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, यह पिछले 12 सालों में बीजेपी को जनता की तरफ से मिला रिटर्न गिफ्ट है. 

कन्नौज सांसद ने कहा कि उन्होंने अपना तय किया है कि बिना बेईमानी के जनता कितना वोट देगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने बिल्कुल फेयर चुनाव कराया इस बार, पुलिस प्रशासन नहीं लगाया जिस तरह से उन्होंने कुंदरकी, मीरापुर, रामपुर के उपचुनाव में लगाया था. वह चेक कर रहे थे कि कितनी जनता में नाराजगी है.

सपा चीफ ने कहा कि आप बीजेपी से क्यों नहीं पूछते हो कि हनुमान जी कहां नाच रहे थे। दान पात्र में ताला तो ऊपर है लेकिन नीचे सुरंग है.