एक्सप्लोरर

Ballia Accident: दवाई लेकर वापस लौट रहे युवक की ट्रक से कुचलने के बाद मौत, परिजनों ने किया चक्का जाम

Road Accident: डिप्टी एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि युवक आकाश दुकान से दवाई लेकर वापस लौट रहा था, जो स्टेशन रोड पर है. वहीं पर एक ट्रक से दुर्घटनाग्रस्त होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Ballia News: यूपी के बलिया (Ballia) में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. दरअसल, यहां नेशनल हाईवे पर देर रात एक युवक की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई. वहीं ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया. इस दुर्घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर ट्रकों पर पथराव कर दिया, जिससे कई ट्रकों के शीशे टूट गए. पथराव का लाइव वीडियो कैमरे में कैद हो गया है. वहीं चक्का जाम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रकों की कतार लग गई. दुर्घटना के वक्त युवक दवा खरीद कर वापस घर लौट रहा था.

दरअसल, यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन मालगोदाम रोड की है. युवक आकाश की ट्रक से कुचलने के बाद उस वक्त मौत हो गयी, जब वह रेलवे स्टेशन के पास से दवा लेकर लौट रहा था. गुस्साए परिजनों और उसके रिश्तेदारों ने चक्का जाम कर दिया और जाम में फसे ट्रकों पर जमकर पथराव किया. पथराव से वह खड़े कईं ट्रकों के शीशे टूट गए. वहीं जाम में फंसने के बाद ट्रकों की लंबी कतारें लग गईं.

चक्का जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन के लोगों ने परिजनों से बातचीत कर घटना में शामिल ट्रक को अपने कब्जे ले लिया और ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद चक्का जाम खत्म हो गया. 

ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
डिप्टी एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र में जगदीशपुर का रहने वाला आकाश दुकान से दवाई लेकर वापस लौट रहा था, जो स्टेशन रोड पर है. उसी पर एक ट्रक से दुर्घटनाग्रस्त होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पत्नी की तरफ से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर मिल गयी है. ट्रक हमारे कब्जे में है और इसमें प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. ट्रक चालक अभी गिरफ्तार नहीं है, उसकी जानकारी की जा रही है. अभी तीन- चार ट्रकों के शीशे तोड़े जाने की जानकारी हुई है. 

यह भी पढ़ें:-

PM मोदी बोले- कभी लचर कानून व्यवस्था के लिए जाना जाता था यूपी, अब तेजी से कर रहा तरक्की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
Maryam Nawaz Son Marriage: कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल

वीडियोज

Sansani: पिंटू के प्यार में... दिव्या का 'डेंजर गेम' ! | Crime News
Blue Box Murder: प्रेमिका को मारकर नीले बक्से में भरा, फिर सबूत मिटाने के लिए लगा दी आग! | UP
BJP President: नामांकन प्रक्रिया शुरू...सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे Nitin Nabin? PM Modi
Manikarnika Ghat: साजिश या गंदी राजनीति..मूर्ति खंडित के पीछे क्या असली वजह? | Kashi | CM Yogi
Bollywood News: संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में भव्य संगीत का तड़का, रणबीर-आलिया-विक्की पर शूट होंगे दो मेगा गाने (18.01.2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
Maryam Nawaz Son Marriage: कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
Dhurandhar BO Day 45: नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड, जानें- कुल कलेक्शन
नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड
Honey Science: क्या सच में कभी नहीं खराब होता शहद? जान लीजिए इसके पीछे का साइंस
क्या सच में कभी नहीं खराब होता शहद? जान लीजिए इसके पीछे का साइंस
रोज की चाय को दें नया टच और क्रीमी टेक्सचर, इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं स्मूद लाटे टी
रोज की चाय को दें नया टच और क्रीमी टेक्सचर, इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं स्मूद लाटे टी
32 हजार का कोट पैंट पहनकर गंदे नाले में पुनीत सुपरस्टार ने लगाई डुबकी, यूजर्स रह गए हैरान
32 हजार का कोट पैंट पहनकर गंदे नाले में पुनीत सुपरस्टार ने लगाई डुबकी, यूजर्स रह गए हैरान
Embed widget