एक्सप्लोरर

बागपत के बूढ़पुर गांव में 15 दिन में 12 मौतों से हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग शिविर लगाकर करेगा जांच

UP News: बागपत जनपद के बूढ़पुर गांव में बीते 15 दिनों में 12 लोगों  की मौत से हड़कंप मच गया है. इन मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में शिविर लगाकर जांच करने का ऐलान किया है.

Baghpat News: बागपत जनपद के बूढ़पुर गांव में हार्टअटैक के मामले बढ़ते जा रहे है. एक पखवाड़े के अंदर गांव में हार्ट अटैक से 12 लोगों की मौत हो चुकी जिससे गांव में दहशत का माहौल है. लोगों का कहना है कि गांव के पास से दूषित नाला गुजर रहा है, जिस वजह से लोगों को हार्ट अटैक आ रहे हैं. जिन लोगों की हार्ट से मौत हुई है उनकी उम्र 50 से 55 के बीच रही है. वहीं स्वास्थ्य विभाग ने मौतों को देखते हुए गांव में स्वास्थ शिविर लगाकर लोगों की जांच करने का फैसला लिया है.

आठ हजार की आबादी वाले बूढ़पुर गांव से सटकर एक नाला बह रहा है. जिसमें पीछे से ही रसायनयुक्त पानी आता है जिससे भूगर्भ जल भी प्रदूषित हो गया है, कहीं न कहीं लोग इसी पानी का सेवन कर रहे है जिसके दुष्परिणाम अब सामने हार्ट अटैक के रूप में आने शुरु हो गए है. गांव में अभी तक 62 वर्षीय राजवीर सिंह, 55 वर्षीय सिरिया, 62 वर्षीय शफीक, 56 वर्षीय बिजेंद्र, 55 वर्षीय रफीक, इतने ही साल के विनोद, 52 वर्षीय बिजेंद्र, 55 वर्षीय खिलारी, 50 वर्षीय प्रमोद, 54 वर्षीय सतीश कुमार, 52 वर्षीय यशवीर एवं 53 वर्षीय पप्पी शर्मा की मौत हो चुकी है.

दूषित नाला बन रहा बीमारी का कारण
वहीं पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, विकास तोमर आदि का कहना है कि दूषित नाला बीमारी का कारण बनता जा रहा है. कई बीमारियों के साथ सबसे ज्यादा हार्ट अटैक से मौत हुई हैं. दूषित नाले की समस्या को काफी समय से उठाया जा रहा है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा. ग्राम प्रधान सचिन का कहना है कि इन सभी लोगों की मौत हार्ट अटैक से नहीं बल्कि इनमें से कई की मौत दूसरी बीमारी से भी हुई है. 

गांव में लगाया जाएगा स्वास्थय शिविर
सीएचसी अधीक्षक विजय कुमार का कहना है कि यह मामला जानकारी में आया है. गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा. उसके बाद ही बीमारी और मौत के कारणों को पता चल सकेगा. सीएमओ डा. तीरथलाल का कहना है कि गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाया जा रहा है, ताकि बीमारी व मौत का सही कारण सामने आ सके.

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद एअर इंडिया ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, यहां जान सकते हैं परिजनों का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Protest: 'फोन किया था, वो बातचीत करना चाहते हैं', मिलिट्री एक्शन की धमकियों के बीच ट्रंप ने ईरान को लेकर किया बड़ा दावा
'फोन किया था, वो बातचीत करना चाहते हैं', मिलिट्री एक्शन की धमकियों के बीच ट्रंप ने ईरान को लेकर किया बड़ा दावा
बागपत में दोस्ती का खौफनाक अंत, 30 लाख न लौटाने के लिए रेलवे कर्मी को उतारा मौत के घाट
बागपत में दोस्ती का खौफनाक अंत, 30 लाख न लौटाने के लिए रेलवे कर्मी को उतारा मौत के घाट
PHOTOS: पीएम मोदी ने पकड़ी चरखी, ढील देने लगे जर्मन चांसलर, दोस्त जैसे दोनों ने उड़ाई हनुमान जी वाली पतंग
PHOTOS: पीएम मोदी ने पकड़ी चरखी, ढील देने लगे जर्मन चांसलर, दोस्त जैसे दोनों ने उड़ाई हनुमान जी वाली पतंग
IND vs NZ: कमेंट्री के दौरान संजय बांगर का बयान बना विवाद की वजह, भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज
कमेंट्री के दौरान संजय बांगर का बयान बना विवाद की वजह, भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज

वीडियोज

Trump क्यों खरीदना चाहता है Greenland? | $1.5 Trillion का Geopolitical Game | Paisa Live
'AMU में मस्जिद है तो मंदिर भी बनना चाहिए'- Devkinandan | Social Issue | Breaking
Drung Waterfall: बर्फबारी में झरना बन गया बर्फ का किला, पर्यटकों ने लिया आनंद | Jammu-Kashmir
चुनाव आयुक्तों को कानूनी कार्रवाई से छूट पर SC का नोटिस | Breaking News |
International Kite Festival में देश-विदेश के पतंगबाजों का धमाल | Ahmedabad | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Protest: 'फोन किया था, वो बातचीत करना चाहते हैं', मिलिट्री एक्शन की धमकियों के बीच ट्रंप ने ईरान को लेकर किया बड़ा दावा
'फोन किया था, वो बातचीत करना चाहते हैं', मिलिट्री एक्शन की धमकियों के बीच ट्रंप ने ईरान को लेकर किया बड़ा दावा
बागपत में दोस्ती का खौफनाक अंत, 30 लाख न लौटाने के लिए रेलवे कर्मी को उतारा मौत के घाट
बागपत में दोस्ती का खौफनाक अंत, 30 लाख न लौटाने के लिए रेलवे कर्मी को उतारा मौत के घाट
PHOTOS: पीएम मोदी ने पकड़ी चरखी, ढील देने लगे जर्मन चांसलर, दोस्त जैसे दोनों ने उड़ाई हनुमान जी वाली पतंग
PHOTOS: पीएम मोदी ने पकड़ी चरखी, ढील देने लगे जर्मन चांसलर, दोस्त जैसे दोनों ने उड़ाई हनुमान जी वाली पतंग
IND vs NZ: कमेंट्री के दौरान संजय बांगर का बयान बना विवाद की वजह, भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज
कमेंट्री के दौरान संजय बांगर का बयान बना विवाद की वजह, भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज
Taskaree OTT Release: इमरान हाशमी की 'तस्करी' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'तस्करी' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अगर बैंक डूब जाए तो ग्राहकों को कितना मिलता है पैसा, क्या है RBI का नियम?
अगर बैंक डूब जाए तो ग्राहकों को कितना मिलता है पैसा, क्या है RBI का नियम?
Diabetes Skin Symptoms: ये 7 लक्षण नजर आएं तो समझ लें अनकंट्रोल हो रहा डायबिटीज, डॉक्टर को तुरंत करें कॉल
ये 7 लक्षण नजर आएं तो समझ लें अनकंट्रोल हो रहा डायबिटीज, डॉक्टर को तुरंत करें कॉल
SSC GD Constable Result: SSC GD फाइनल रिजल्ट जल्द होगा जारी, कटऑफ और मेरिट लिस्ट पर सबकी नजर
SSC GD फाइनल रिजल्ट जल्द होगा जारी, कटऑफ और मेरिट लिस्ट पर सबकी नजर
Embed widget