आजमगढ़ के कन्धरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भंवरनाथ चौराहे के पास निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर में आज सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. मंदिर निर्माण के दौरान अचानक शटरिंग भरभराकर गिर गई. इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई. जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर किया गया, जबकि तीसरे के हाथ में फैक्चर जिसे इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई.
दरअसल, आजमगढ़ जिले के कन्धरापुर थाना क्षेत्र में भंवरनाथ चौराहे से फैजाबाद की तरफ फोरलेन से सटे खाटू श्याम मंदिर का निर्माण विगत दो-तीन वर्षों से चल रहा था. वहीं मंदिर की छत पर स्लैब डालने की तैयारी रही, इसी दौरान अचानक शटरिंग ढह गई और वहां काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गये. जहां दो मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.
योगी सरकार का पर्यावरण अनुकूल बनाने का निर्णय, ‘ग्रीन आतिशबाजी’ से जगमगाएगी रामनगरी
हादसे की सूचना पर पहुंची राहत-बचाव टीम
सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस तथा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई जहां राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई. इस दर्दनाक घटना में घायल हुए तीनों मजदूर आजमगढ़ के सठियांव के रहने वाले बताए गये. जहां एक मजदूर अरुण चौहान के हाथ में चोट लगी जिसे अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई.
हादसे में एक मजदूर की मौत
वहीं इस मलबे में दबे दो मजदूर जिसमें राजाराम चौहान की मौके पर मौत हो गई. जबकि दूसरा कमलेश चौहान जिसके सिर पर गंभीर चोट लगने से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर वाराणसी के लिए रेफर किया गया जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
एक अन्य मजदूर की हालत गंभीर
इस मामले पर मंडलीय चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि दो लोग घायल अवस्था में अस्पताल ले गए थे. इनमें से 1 की मृत्यु रास्ते में ही हो गई. जबकि, दूसरे की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.
लखनऊ: 23-26 नवंबर तक होगा राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव, 150 से अधिक शिल्पकार दिखाएंगे हुनर
