देशव्यापी लॉकडाउन ने जिमिंग और वर्किं ग सहित कई उन चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जो प्रतिदिन दिनचर्या का अहम हिस्सा रहे हैं। ऐसे में अभिनेता आयुष्मान खुराना ने घर पर ही वर्कआउट करने का रास्ता ढूढ़ लिया है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर खुद का एक वीडियो साझा किया है।
क्लिप में, वह शर्टलेस वर्कआउट करते हुए, सिंगल आर्म रोइंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आयुष्मान ने इसके कैप्शन में लिखा है, "केभमैन सेशंस"।
