UP News: अयोध्या (Ayodhya) में अंतर्जनपदीय ट्रक चोर गिरोह का तीन सदस्य गिरफ्तार किया गया है. यह गिरोह ट्रकों की रेकी के बाद उसे चुराता था. अयोध्या में बीते कुछ दिनों से एक के बाद एक ट्रक चोरी हो रही थी इसी को लेकर सक्रिय हुई अयोध्या पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि गिरोह के तीन लोग अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. इस अंतर्जनपदीय गिरोह के सदस्य अयोध्या और उसके पड़ोसी जनपद गोंडा (Gonda) और बस्ती (Basti) के साथ-साथ वाराणसी (Varanasi) के भी हैं.
अलग-अलग जिलों में करते हैं रेकी
इस गिरोह के सदस्य अलग-अलग जनपदों में जाते हैं. वे अच्छी और नई ट्रक की रेकी करते हैं और संबंधित जानकारी गिरोह के बाकी लोगों को देते हैं. इसके बाद ट्रक चुराने का काम शुरू हो जाता है. अगर ट्रक उनके हाथ लगती है तो वे रूट बदलकर उसे दूसरी जगह ले जाते हैं. उसके बाद ट्रक का एक-एक सामान अलग-अलग बेच देते हैं. इस तरह चोरी हुई ट्रक को पुलिस ढूंढती रहती है और पूरी ट्रक गायब हो जाती है.
कब्जे से तमंचा और कैश भी बरामद
यहां पिछले कुछ दिनों से ट्रक चोरी की घटनाएं हो रही थीं. इन घटनाओं को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीम का गठन किया था. इस टीम का नेतृत्व नगर क्षेत्राधिकारी कर रहे थे. उन्होंने कैंट थाने की स्वात टीम और सर्विलांस टीम के साथ मिलकर जांच शुरू की. इसी दौरान उन्होंने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 3,97,000 रुपये बरामद किए गए हैं. इसके अलावा इनके कब्जे से तीन अवैध तमंचा और गाड़ियां भी बरामद हुई हैं. गिरोह के बाकी तीन लोगों की तलाश की जा रही है.
ये भी पढ़ें -
