एक्सप्लोरर

Ayodhya News: रामलला को 56 भोग और सोने का मुकुट पहनाकर इस खास तरीके से मनाई गई बसंत पंचमी

बसंत पंचमी भगवान रामलला के दरबार में प्रत्येक वर्ष बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. राम मंदिर निर्माण का कार्य तेजी के साथ हो रहा है तो इसलिए रामलला के परिसर में बसंत पंचमी का उत्साह भी है

Ayodhya News: अयोध्या में भगवान रामलला के मंदिर में धूमधाम से बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया. भगवान रामलला को नए वस्त्र धारण कराए गए. छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगा. भगवान रामलला को सोने के मुकुट धारण कराए गए. बसंत पंचमी के मौके पर बसंत का स्वागत भगवान राम लला को अबीर और गुलाल चढ़ा कर किया गया.

56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगा
बसंत पंचमी के मौके पर भगवान रामलला के दरबार में यह पर्व प्रत्येक वर्ष बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. राम मंदिर निर्माण का कार्य तेजी के साथ हो रहा है तो इसलिए रामलला के परिसर में बसंत पंचमी का उत्साह भी है और धूम धाम से मनाया जा रहा है. दिल्ली के भक्त ने विराजमान रामलला को अपनी तरफ से 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगवाया.

बसंत है सभी ऋतुओं का राजा
इस भोग को रामलला के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं, रामलला की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी और निर्माण कार्य में लगे हुए कार्यदाई संस्था के कर्मचारियों के बीच वितरित किया गया. वसंत ऋतु प्रारंभ हुई है. बसंत को सभी ऋतुओं का राजा माना जाता है. फागुन का आगमन हुआ है. बता दें कि माघ मास की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है. इस दिन पढ़ने वाले बच्चे मां सरस्वती की पूजा कर उनका आशीर्वाद लेते हैं.

संस्कृत विद्यालयों में यह उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है तो भगवान के विभिन्न मंदिरों में भी इसका उत्साह रहता है. विराजमान भगवान को बकायदा नवीन वस्त्र धारण कराए जाते हैं और उसके साथ ही उनको 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है. इस दिन लोग मां सरस्वती की पूजा-अर्चना भी करते हैं

दिल्ली के श्रद्धालु ने अर्पित किया भोग
रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि रामलला के दरबार में बसंत पंचमी बहुत सुंदर ढंग से मनाया गया. शनिवार के दिन रामलला को नीला वस्त्र पहनाया गया. उसके बाद 56 प्रकार के व्यंजनो का भोग लगाया गया. 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग दिल्ली के एक श्रद्धालुओ ने रामलला को अर्पण किया है. विराजमान रामलला को भोग लगने के बाद उस प्रसाद का वितरण हुआ.

सोने का मुकुट पहनाया गया
आज विराजमान रामलला की सुंदरता और भी भव्य हो गई क्योंकि अभी तक जो भगवान का मुकुट लगता था वह सामान्य मुकुट था. आज राम लला को सोने का मुकुट धारण कराया गया है. आज रामलला अलौकिक दिव्य दृश्य दिखाई दे रहे थे. सोने का मुकुट भी लग गया और नया वस्त्र धारण कराया गया. साथ ही 56 प्रकार के भोग को श्रद्धालु और रामलला की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों में वितरित किया गया. बसंत उत्सव के रूप में रामलला के दरबार में मनाया गया पर्व बहुत ही दिव्य रहा.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: प्रतापगढ़ से राजा भैया के खिलाफ इस प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन, जानिए क्या कहा

UP Election 2022: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, जातिवाद को लेकर सपा पर लगाए ये बड़े आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव की मां को लेकर विवादित टिप्पणी के दावों के बीच आया सुषमा खर्कवाल का बयान, कहा- मैं पूछना चाहती हूं कि...
अखिलेश की मां पर विवादित टिप्पणी के दावों के बीच सुषमा खर्कवाल का बयान, कहा- मैं पूछना चाहती...
मुरादाबाद बेकरी संचालक की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी जफर की संपत्ति कुर्क
मुरादाबाद बेकरी संचालक की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी जफर की संपत्ति कुर्क
बागपत: दो सगे भाईयों के एक ही दिन में मौत, छोटे को सांप ने काटा तो बड़े भाई को सदमे से आया हार्ट अटैक
बागपत: दो सगे भाईयों के एक ही दिन में मौत, छोटे को सांप ने काटा तो बड़े भाई को सदमे से आया हार्ट अटैक
मुस्लिम परिवार ने धर्म परिवर्तन कर अपनाया हिंदू धर्म, हरिद्वार में हुआ शुद्धिकरण संस्कार
मुस्लिम परिवार ने धर्म परिवर्तन कर अपनाया हिंदू धर्म, हरिद्वार में हुआ शुद्धिकरण संस्कार

वीडियोज

Iran US Peace Talk 2.0: 'कोई डेलीगेशन पाक नहीं भेजा' ईरानी मीडिया का बड़ा दावा! | Israel Iran War
Pratima Mishra: डेडलाइन शुरू! क्या रुक जाएगा ईरान-अमेरिका युद्ध? | Bharat Ki Baat | Trump
Sansani: ईरान वॉर के खुफिया चेहरों का खेल | Iran US-Israel Ceasefire | Trump
MP News: BJP विधायक की दबंगई!, पुलिस को दी धमकी ! | Pritam Lodhi BJP MLA Shivpuri | MLA | abp News
Iran US Peace Talk 2.0: 'वार्ता-2' पर मंडराया संकट! ईरान ने नहीं भरी हामी | Breaking News | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: होर्मुज से गुजर रहे जहाज पर IRGC ने किया अटैक, अमेरिका की नाकेबंदी के बीच ईरान का बड़ा एक्शन
Live: होर्मुज से गुजर रहे जहाज पर IRGC ने किया अटैक, अमेरिका की नाकेबंदी के बीच ईरान का बड़ा एक्शन
भीषण गर्मी के बीच दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों के लिए जारी की नई गाइडलाइंस
भीषण गर्मी के बीच दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों के लिए जारी की नई गाइडलाइंस
ट्रंप के सीजफायर बढ़ाने से खुश नहीं ईरान, कहा- ये नई चाल, जानें किस बात पर अब भी भयंकर नाराज
ट्रंप के सीजफायर बढ़ाने से खुश नहीं ईरान, कहा- ये नई चाल, जानें किस बात पर अब भी भयंकर नाराज
MI vs SRH: 68 गेंद, 10 चौके, 10 छक्के नाबाद 135 रन, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर धुलाई करने के बाद अभिषेक शर्मा ने ये क्या कह दिया
MI vs SRH: 68 गेंद, 10 चौके, 10 छक्के नाबाद 135 रन, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर धुलाई करने के बाद अभिषेक शर्मा ने ये क्या कह दिया
अजमेर दरगाह में शाहरुख खान को दिया गया धक्का, पुलिस ने किया था लाठीचार्ज, एक्टर का कैसा था रिएक्शन? एक्स बॉडी गार्ड ने किया खुलासा
शाहरुख को अजमेर दरगाह में दिया गया धक्का, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज, एक्स बॉडी गार्ड का खुलासा
US Iran Ceasefire: शहबाज-मुनीर ने कैसे डोनाल्ड ट्रंप को सीजफायर बढ़ाने के लिए किया मजबूर, न-न करते कैसे बदला उनका मूड? 
शहबाज-मुनीर ने कैसे ट्रंप को सीजफायर बढ़ाने के लिए किया मजबूर, न-न करते कैसे बदला उनका मूड? 
Video:1 करोड़ बर्बाद? नोएडा में फ्लैट खरीदकर पछता रहा ये शख्स, वीडियो शेयर कर बताई कड़वी सच्चाई
1 करोड़ बर्बाद? नोएडा में फ्लैट खरीदकर पछता रहा ये शख्स, वीडियो शेयर कर बताई कड़वी सच्चाई
कीबोर्ड के F और J बटन पर क्यों बने होते हैं छोटे उभार? यह सीक्रेट जानकर चौंक जाएंगे आप
कीबोर्ड के F और J बटन पर क्यों बने होते हैं छोटे उभार? यह सीक्रेट जानकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget