उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. खालिस्तान समर्थक बताए जा रहे इस संगठन ने दीपावली यानि 8 नवंबर के दिन मंदिर और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी है. जिसके बाद पुलिस-प्रशसन के साथ ही एजेंसियां भी अलर्ट हो गयीं हैं और मेल के सोर्स को ट्रेस करने में जुटीं हैं.
इस ई-मेल में 8 नवंबर से 27 नवंबर तक धमाकों की धमकी दी है. अयोध्या के साथ ही काशी और मथुरा में भी अलर्ट कर दिया गया है. यह धमकी भरा मेल अयोध्या में ICSE बोर्ड के परमा एकेडमी स्कूल की मेल आईडी पर भेजा गया है. स्कूल मैनेजमेंट ने पुलिस को सूचना दी.
यह भी पढ़ें: AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
दिलजीत दोसांझ को भी धमकी
जानकारी के मुताबिक, यह धमकी भरा ई-मेल आतंकी संगठन से जुड़े इंजी. गुरुनख सिंह, रौनक शाहवाला और डा. गुरुनिरवर सिंह खानरजादा की ओर से भेजा गया है. इस मेल में परमा एकेडमी के अतिरिक्त अंबेडकरनगर के रेडियंट कालेज एवं नवदीप कालेज को भी यह ई-मेल भेजा गया है. मेल में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को भी धमकी दी गई है कि उसके हर शो को बम एवं आइडी धमाके से उड़ा दिया जाएगा.
खालिस्तान नेशनल आर्मी ने जिला न्यायालय एवं अयोध्या ICSE बोर्ड से संचालित परमा एकेडमी स्कूल की ई-मेल पर धमकी भरा यह संदेश भेजा है. CJM पीयूष त्रिपाठी ने एसएसपी को पत्र लिखकर आठ नवंबर से 27 नवंबर तक धमाके की धमकी पर कचहरी परिसर की सुरक्षा बढ़ाए जाने का निर्देश दिया है.
पहले भी मिल चुकी धमकी
यहां बता दें कि इससे पहले भी 13 व 16 फरवरी को सुन्नियान दासन नाम व्यक्ति द्वारा कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है. अब इस में में भी आठ नवंबर को अयोध्या के साथ मथुरा और काशी को लेकर भी धमकी दी गयी है. जिन्होंने मेल भेजा है उसमें इंजी. गुरुनख सिंह, रौनक शाह्वाला, और डॉ गुरुनिरवर सिंह खानरजादा की ओर से भेजा गया है.
फिलहाल स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मेल की पड़ताल शुरू कर दी है और सभी जगह अलर्ट जारी कर दिया है. यही नहीं इससे पहले मुंबई में भी अमिताभ बच्चन के घर को बम से उड़ाने के साथ ही दिलजीत दोसांझ के शो में बम धमाके की धमकी मिली थी. वो मेल नार्वे से आया था. अब एजेंसियां इस धमकी भरे पैटर्न को खंगाल रहीं हैं.
यह भी पढ़ें: महंगाई बनेगी यूपी चुनाव का मुद्दा? प्रियंका गुप्ता बोलीं- महिलाएं दिखाएंगी ताकत
