✕
  • होम
  • लखनऊ
  • अयोध्या
  • देहरादून
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • आगरा
  • मेरठ
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • गाजियाबाद
  • संपर्क करें

Ayodhya News: अयोध्या को मिली एक और सौगात कोलकाता से आयेगी डायरेक्ट फ्लाइट, सीएम ने किया उद्घाटन

विवेक राय   |  17 Jan 2024 03:31 PM (IST)

Ayodhya News: सीएम योगी ने कोलकाता से अयोध्या के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट का किया शुभारंभ. वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर की वायु सेवा की शुरुआत.

सीएम योगी ने किया फ्लाइट का वर्चुअल उद्घाटन

Ayodhya News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कोलकाता से अयोध्या के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट का शुभारंभ किया. लखनऊ में अपने सरकारी आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अयोध्या आने वाले समय में देश और दुनिया में टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए सबसे प्रमुख शहर होने जा रहा है. अयोध्या में वैसे भी स्थानीय श्रद्धालुओं की बहुत बड़ी संख्या है, लेकिन पूरे देश में जिस तरह की यहां श्रद्धालुओं के आने की आतुरता है उसे देखते हुए  के यहां आवागमन को सुलभ बनाने का दायित्व हमने निभाया है. इसके लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जो काम किया है वो सराहनीय है. 

सीएम योगी ने कहा कि नागरिक विमान मंत्री ज्योतिरादित्य जी और जनरल वीके सिंह जी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी पर विशेष फोकस करते हुए उसे हर संभव सहयोग प्रदान किया है. प्रधानमंत्री मोदी जी की प्रेरणा से उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने इस दिशा में बेहतरीन परिणाम सामने दिए हैं और पिछले 9 वर्ष के अंदर उत्तर प्रदेश में न केवल नए एयरपोर्ट्स खुले हैं बल्कि 4 इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ उत्तर प्रदेश एयर कनेक्टिविटी की दृष्टि से एक अहम राज्य हो गया है. सीएम योगी ने कहा कि 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम को संपन्न किया. एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद में वायु सेवा शुरू होने के बाद अब कोलकाता और बेंगलुरु के लिए भी एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह वायुसेवा प्रारंभ होने जा रही है. 

अयोध्या में कई प्रोजेक्ट शुरू हुए

सीएम योगी ने कहा कि वास्तव में अयोध्या भारत की सनातन आस्था का प्रतीक तो है ही, साथ ही प्रभु श्रीराम भी हमारे धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष से जुड़े पुरषार्थ के प्रतीक हैं. अयोध्या के अंदर 500 वर्षों के एक लंबे अंतराल के बाद पूरे देश ने अपनी आस्था को अयोध्या के प्रति व्यक्त किया है. आज उसका परिणाम हमारे सामने है. 22 जनवरी 2024 को रामलला अपनी जन्मभूमि पर अपने मूर्त रूप में विराजमान होंगे. स्वाभाविक रूप से पूरे देश में अयोध्या आगमन के लिए उत्सुकता है. आज से 6 वर्ष पहले यह कल्पना की गई थी कि अयोध्या के अंदर भी 4 लेन कनेक्टिविटी होगी. अयोध्या रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य से जुड़ेगा. अयोध्या की पवित्र सरयू नदी में क्रूज सेवा प्रारंभ होगी और अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा. आज यह एक हकीकत है कि अयोध्या में यह सभी सेवाएं लोगों को प्राप्त हो रही हैं. ये सब कुछ यदि वहां हम करने में सफल हुए हैं तो इसमें प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन और नेतृत्व, डबल इंजन सरकार द्वारा समय पर और तेजी के साथ निर्णय लेने की सामर्थ्य और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका रही है. 

अब बेंगलुरु से भी अयोध्या की कनेक्टिविटी 

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में उत्तर प्रदेश सरकार पहले ही 821 एकड़ भूमि नागरिक उड्डयन मंत्रालय को उपलब्ध करा चुकी है. अभी वहां 500 यात्री एक साथ इस विमान तल का उपयोग कर सकते हैं. साथ ही 8 विमान वहां लैंड कर सकते हैं. पार्किंग की सुविधा उन्हें उपलब्ध कराई गई है. भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जो योजना नागर विमानन मंत्रालय ने बनाई है, राज्य सरकार इस पूरे कार्यक्रम के साथ सकारात्मक सहयोग करेगी. उन्होंने खुशी जताई कि अब बेंगलुरु से अयोध्या की कनेक्टिविटी होने से अब कर्नाटक से हनुमान जी के संदेश को अयोध्या तक लाने में सुविधा होगी. 

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Opening: राहुल गांधी पर BJP सांसद हेमा मालिनी का करार पलटवार, कहा- उन्हें ये भी नहीं मालूम वो राम के खिलाफ...

Published at: 17 Jan 2024 03:31 PM (IST)
Tags: Ayodhya News UP News Air India Express Ayodhya
  • हिंदी न्यूज़
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • Ayodhya News: अयोध्या को मिली एक और सौगात कोलकाता से आयेगी डायरेक्ट फ्लाइट, सीएम ने किया उद्घाटन
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.