एक्सप्लोरर

औरैया में सौरभ जैसा हत्याकांड, शादी के 15 दिन बाद प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारों की पहचान की गई. आरोपियों की पहचान दिलीप यादव की पत्नी प्रगति यादव, उसके प्रेमी अनुराग उर्फ ​​मनोज और रामजी चौधरी के रूप में हुई है.

Auraiya News: मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड की तरह औरैया जिले में भी इससे मिलता-जुलता मामला सामने आया है. सहार क्षेत्र में एक व्यक्ति की उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी की मदद से सुपारी देकर हत्या करवा दी. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और धन लेकर हत्या करने वाले अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिया है.

औरैया जिले के सहार थाना क्षेत्र की यह घटना दिलीप यादव (25) और प्रगति यादव (22) की शादी के बमुश्किल 15 दिन बाद 19 मार्च को हुई. सहार थाना के प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया, 'घटना वाले दिन 19 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक खेत में घायल अवस्था में पड़ा है. पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए बिधूना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और परिजनों को घटना की जानकारी दी गई.'

कराया गया पोस्टमार्टम
उन्होंने बताया, ‘‘दिलीप को 19 मार्च की रात सैफई अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद उसे ग्वालियर और फिर 19 मार्च को आगरा ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे 20 मार्च को औरैया के एक अस्पताल में भर्ती कराया. अगले दिन 21 मार्च की रात उसकी मौत हो गई. इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया.’’

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारों की पहचान की गई. उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान दिलीप यादव की पत्नी प्रगति यादव, उसके प्रेमी अनुराग उर्फ ​​मनोज और रामजी चौधरी के रूप में हुई है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि प्रगति और उसके प्रेमी अनुराग उर्फ ​​मनोज ने मिलकर दिलीप की हत्या की साजिश रची थी. 

Exclusive: मेरठ में सौरभ हत्या कांड के बाद ड्रम की दुकानों पर पसरा सन्नाटा, मीम और रील ने ठप किया कारोबार

कैसे हुई हत्या
एसपी ने बताया कि आरोपियों ने दिलीप की हत्या के लिए रामजी चौधरी को दो लाख रुपये की सुपारी दी थी. एसपी ने बताया कि चौधरी ने दिलीप को धोखे से बुलाया और मोटरसाइकिल पर बैठा कर खेतों की तरफ ले गया, जहां उसने दिलीप के साथ मारपीट की और गोली मार दी. इसके बाद वह दिलीप को मरा समझकर फरार हो गया.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिलीप की शादी इसी महीने पांच मार्च को प्रगति के साथ हुई थी. प्रगति का प्रेम प्रसंग गांव के ही अनुराग से था. प्रगति और उसके प्रेमी ने मिलकर दिलीप को रास्ते से हटाने की साजिश रची और अछल्दा निवासी रामजी चौधरी को दो लाख रुपये की सुपारी देकर दिलीप की हत्या का काम सौंपा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में ATM तोड़ने की कोशिश नाकाम, CCTV से खुलासे के बाद आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ में ATM तोड़ने की कोशिश नाकाम, CCTV से खुलासे के बाद आरोपी गिरफ्तार
Mahoba News: पत्नी ने मायके से लौटने से किया इनकार तो नाराज हुआ पति, खुद को आग लगाकर ससुराल पहुंचा
महोबा: पत्नी ने मायके से लौटने से किया इनकार तो नाराज हुआ पति, खुद को आग लगाकर ससुराल पहुंचा
हादसा नहीं साजिश! सोनभद्र में ट्रक से कुचलकर हत्या, 4 महीने बाद खुला बदले का खौफनाक राज
हादसा नहीं साजिश! सोनभद्र में ट्रक से कुचलकर हत्या, 4 महीने बाद खुला बदले का खौफनाक राज
Barabanki News: ऑटो में छूटा 6 लाख के जेवरात से भरा बैग, CCTV में कैद हुई तस्वीर, ड्राइवर की तलाश में पुलिस
बाराबंकी: ऑटो में छूटा 6 लाख के जेवरात से भरा बैग, CCTV में कैद हुई तस्वीर, ड्राइवर की तलाश में पुलिस

वीडियोज

Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session
Chitra Tripathi : आरक्षण के नाम पर 'खेल'? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Women Reservation Bill
Matka King Review: बड़ा कैनवास, विजय वर्मा और 1960 का दौर

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
Explained: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद की सजा
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तानी कागजी नींबू, नॉर्मल नींबू से यह कितना कीमती?
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तानी कागजी नींबू, नॉर्मल नींबू से यह कितना कीमती?
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता?
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता?
Embed widget