एक्सप्लोरर

अतीक अहमद के करीबियों ने कुर्क की गई जमीन पर किया अवैध कब्जा, पुलिस और प्रशासन में हड़कंप

Atiq Ahmed News: एफआईआर में इन सभी आरोपियों पर कुर्क संपत्ति को बेचने और प्लॉटिंग कराने का आरोप है. दूसरी एफआईआर में मौजा बक्शी मोढ़ा की सीलिंग की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का मामला दर्ज हुआ है.

UP News: माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद एक बार फिर उसके रिश्तेदारों और करीबियों का दबदबा सतह पर आने लगा है. करेली थाना क्षेत्र में अतीक के संबंधियों द्वारा कुर्क की गई सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराने के दो ताजा मामले सामने आए हैं. इस खुलासे से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है, इन मामलों में करेली थाने में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं.

पहली एफआईआर करेली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मौर्या की तहरीर और दूसरी हल्का लेखपाल सुभाष चंद्र दिवाकर की ओर से दर्ज कराई गई है. पुलिस के अनुसार, एनुद्दीनपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत 19 मार्च 2021 को कुर्क की गई. आठ अलग-अलग आराजियों पर मोहम्मद इमरान, मोहम्मद कामरान, जीशान और उसकी मां जाहिदा बेगम सहित 12 लोगों ने साजिशन कब्जा कर अवैध निर्माण करवाया.

इस भूमि को जिलाधिकारी प्रयागराज के आदेश पर कुर्क किया गया था, जिसका प्रशासनिक जिम्मा प्रभारी निरीक्षक करेली को सौंपा गया था. एफआईआर में इन सभी आरोपियों पर कुर्क संपत्ति को बेचने और प्लॉटिंग कराने का आरोप है. दूसरी एफआईआर में मौजा बक्शी मोढ़ा की 0.3630 हेक्टेयर सीलिंग की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का मामला दर्ज हुआ है. लेखपाल की तहरीर पर इमरान और जीशान के खिलाफ करेली थाने में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है. प्रशासन की सतर्कता के बावजूद कुर्क संपत्तियों पर इस तरह की गतिविधियां चिंता का विषय बन चुकी हैं.

बता दें कि अतीक अहमद की मौत से पहले और उसकी मौत के बाद अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. जिसमें प्रयागराज के कसारी-मसारी क्षेत्र में अतीक और उनके भाई अशरफ के नाम पर दर्ज 15,000 वर्ग मीटर से अधिक की जमीन थी, जिसकी कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये आंकी गई. इसके साथ ही अतीक ने वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर कब्जा किया था,  फर्जी दस्तावेजों के जरिए इन संपत्तियों को रिश्तेदारों के नाम किया गया था.

मुझे बर्बाद करने में सब मिले हुए थे अब चंद्रशेखर आजाद की मां पर रोहिणी घावरी का बयान-2969183

Input By : सौरभ मिश्रा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast: सर्दी खत्म होते ही मौसम का यूटर्न, 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-यूपी से पंजाब-हरियाणा तक चेतावनी
सर्दी खत्म होते ही मौसम का यूटर्न, 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-यूपी से पंजाब-हरियाणा तक चेतावनी
IND VS PAK: पाकिस्तान को रौंदकर सूर्यकूमार यादव ने भरी हुंकार, कहा- 'बहुत अच्छा लगा कि...'
पाकिस्तान को रौंदकर सूर्यकूमार यादव ने भरी हुंकार, कहा- 'बहुत अच्छा लगा कि...'
'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता', पाकिस्तान के खिलाफ बेटे की शानदारी पारी पर भावुक हुए ईशान किशन के पिता
'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता', PAK के खिलाफ बेटे की शानदारी पारी पर भावुक हुए ईशान किशन के पिता
'मुंह काला कर पाकिस्तान को भेजा', टीम इंडिया की जीत पर अयोध्या के संतों ने बांटी मिठाई
'मुंह काला कर पाकिस्तान को भेजा', टीम इंडिया की जीत पर अयोध्या के संतों ने बांटी मिठाई

वीडियोज

Rajasthan News: Jaipur में वैलेंटाइन डे पर गुंडागर्दी पड़ गई भारी | Valentine Day | Controversy
India Vs Pakistan Match: पाकिस्तान हाथ मलता रह गया! | IND Vs PAK | Shoaib Akhtar
Akhilesh Yadav के साथ सिद्दीकी...'27' में साइकिल दौड़ेगी? | UP Politics | CM Yogi | ABP News
India Vs Pakistan Match: कोलंबो में भारत- पाक का मुकाबला ! | T20 World Cup
Sandeep Chaudhary: गड़े मुर्दे उखाड़ेंगे...देश का माहौल बिगाड़ेंगे! | Tipu-Shivaji Remark | Owaisi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: सर्दी खत्म होते ही मौसम का यूटर्न, 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-यूपी से पंजाब-हरियाणा तक चेतावनी
सर्दी खत्म होते ही मौसम का यूटर्न, 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-यूपी से पंजाब-हरियाणा तक चेतावनी
IND VS PAK: पाकिस्तान को रौंदकर सूर्यकूमार यादव ने भरी हुंकार, कहा- 'बहुत अच्छा लगा कि...'
पाकिस्तान को रौंदकर सूर्यकूमार यादव ने भरी हुंकार, कहा- 'बहुत अच्छा लगा कि...'
'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता', पाकिस्तान के खिलाफ बेटे की शानदारी पारी पर भावुक हुए ईशान किशन के पिता
'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता', PAK के खिलाफ बेटे की शानदारी पारी पर भावुक हुए ईशान किशन के पिता
'मुंह काला कर पाकिस्तान को भेजा', टीम इंडिया की जीत पर अयोध्या के संतों ने बांटी मिठाई
'मुंह काला कर पाकिस्तान को भेजा', टीम इंडिया की जीत पर अयोध्या के संतों ने बांटी मिठाई
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नया मोड़, न्यूक्लियर के साथ-साथ अब फाइटर जेट और तेल पर भी होगी बातचीत
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नया मोड़, न्यूक्लियर के साथ-साथ अब फाइटर जेट और तेल पर भी होगी बातचीत
दूर-दूर तक बदबू और नरक से बदतर हालात, जहां पानी की जगह तैरता है कचरे का पहाड़
दूर-दूर तक बदबू और नरक से बदतर हालात, जहां पानी की जगह तैरता है कचरे का पहाड़
RRB NTPC 2026: 16 मार्च से शुरू होगी CBT 1 परीक्षा, देखें शेड्यूल
RRB NTPC 2026: 16 मार्च से शुरू होगी CBT 1 परीक्षा, देखें शेड्यूल
Government Cancer Scheme: अब जिला अस्पतालों में भी आसानी से होगी कीमोथैरेपी, जानें क्या है केंद्र सरकार का प्लान?
अब जिला अस्पतालों में भी आसानी से होगी कीमोथैरेपी, जानें क्या है केंद्र सरकार का प्लान?
Embed widget