नई दिल्ली, प्रीति अत्री। भारत के सबसे पुरानें खेल स्टेडियमों में सबसे पहले "फिरोज शाह कोटला स्टेडियम" का नाम आता है, लेकिन हाल ही में दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ यानि DDCA ने इस बात की घोषणा की है कि, अब इस स्टेडियम का नाम "फिरोज शाह कोटला स्टेडियम" ना होकर "अरुण जेटली स्टेडियम" होगा।
आपको बता दें कि 'अरुण जेटली स्टेडियम' में स्टैंड का नाम विराट कोहली के नाम पर रखा जाएगा। इस खास मौके का हिस्सा बनने विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी अपने पति के साथ जवाहर लाला नेहरु स्टेडियम पहुंचीं थी।
जब इस बात की घोषणा की गई तब अनुष्का काफी इमोशनल हो गई थी, वो इतनी ज्यादा भावुक हो गई थी, कि जब विराट स्टेज से वापस लौटे, तो अनुष्का ने विराट के हाथ को किस कर लिया, अपनी पत्नि को इस तरह इमोशनल होते देख विराट ने भी अनुष्का के हाथों को अपने हाथों में थाम लिया।
इस अवसर से सामने आई विराट और अनुष्का की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
यह भी पढ़ेंः
क्या आप जानते हैं, बाजीगर के इस गाने में शाहरुख-काजोल का लुक किसने डिजाइन किया था?इस एक्टर से बात करने की वजह से सोनम के पति ने उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप से निकाला