एक्सप्लोरर

आंध्र प्रदेश को भा गई काशी की सफाई, सीएम जगनमोहन के निर्देश पर वाराणसी आएंगे प्रमुख सचिव प्रवीण प्रकाश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर आंध्र प्रदेश सरकार ने नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत बनारस में हुए कार्यों की तारीफ की है. मुख्यमंत्री जगनमोहन ने अपने प्रमुख सचिव प्रवीण प्रकाश को काशी आकर यहां के सॉलिड और लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था का अध्ययन करने का निर्देश दिया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 'क्लीन यूपी-ग्रीन यूपी' अभियान अब अन्य राज्यों को भी पसंद आने लगा है. महादेव की नगरी काशी की साफ-सफाई, आंध्र प्रदेश सरकार को इतनी भा गई कि मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी अपने प्रदेश में भी काशी की स्वच्छता प्रणाली को लागू करने की तैयारी कर रहे हैं. मुख्यमंत्री जगनमोहन ने अपने प्रमुख सचिव प्रवीण प्रकाश को काशी आकर यहां के सॉलिड और लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था का अध्ययन करने का निर्देश दिया है. रेड्डी के निर्देश पर प्रवीण प्रकाश 28-29 नवंबर को इस बाबत वाराणसी आएंगे.

शानदार काम हुआ है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर आंध्र प्रदेश सरकार ने नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत बनारस में हुए कार्यों की तारीफ की है. आंध्र प्रदेश सरकार अपने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सॉलिड और लिक्विड वेस्ट प्रबंधन की योजना शुरू करने की तैयारी में है. नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत वाराणसी में इस क्षेत्र में शानदार काम हुआ है, ऐसे में आंध्र प्रदेश के अधिकारी विभिन्न मानकों पर वाराणसी में हुए काम का अध्ययन करने के लिए दो दिनी वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं. स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर आंध्र प्रदेश के अधिकारी बनारस प्रणाली का अध्ययन करेंगे.

देश-विदेश में हो रही है सराहना बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में नमामि गंगे कार्यक्रम अंतर्गत हुए कार्यों की देश-विदेश में खूब सराहना मिल रही है. अविरल और निर्मल गंगा के लिए प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संकल्पित हैं. मां गंगा में गंदगी प्रवाहित किया जाना रोकने के लिए और घाटों को स्वच्छ बनाने के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण के साथ कार्य किया जा रहा है.

उठाए जा रहे हैं कई कदम सीवेज उपचार संयंत्रों से घाटों की स्थिति सुधारने और गंगा नदी के सतह की सफाई करने के लिए काशी में समयबद्ध तरीके से अनेक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि इस पावन नदी को प्रदूषण से मुक्त बनाया जा सके. गंगा नदी में तैरते हुए कचरे की समस्या को दूर करने के लिए भी नियोजित प्रयास किए गए हैं.

वाराणसी आएंगे आंध्र प्रदेश के अधिकारी आंध्र प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर ट्रस्ट महादेव की नगरी काशी में एक मंदिर की स्थापना के लिए प्रयासरत है. तिरुपति तिरुमला देवस्थानम ट्रस्ट की ओर से प्रस्तावित ये मंदिर करीब 5 एकड़ में होगा, जिसके लिए आंध्र प्रदेश के अधिकारी 28-29 नवंबर को वाराणसी भ्रमण के दौरान भूमि की तलाश भी करेंगे.

ये भी पढ़ें:

प्रयागराज: श्रृंगवेरपुर में निषादराज के साथ भगवान राम की मूर्ति लगवाकर सामाजिक समरसता का संदेश देगी योगी सरकार

शाहजहांपुर: भाजपा विधायक की बहू ने लगाए गंभीर आरोप, ससुर के खिलाफ कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठी पीड़िता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी ने संसद में ई-सिगरेट पीते हुए TMC सांसद कीर्ति आजाद का वीडियो किया शेयर, ममता बनर्जी से मांगा जवाब
बीजेपी ने संसद में ई-सिगरेट पीते हुए TMC सांसद का वीडियो किया शेयर, ममता बनर्जी से मांगा जवाब
नीतीश कुमार के वीडियो पर संजय निषाद का विवादित बयान, अपर्णा यादव भड़कीं, 'किसी को...'
नीतीश कुमार के वीडियो पर संजय निषाद का विवादित बयान, अपर्णा यादव भड़कीं, क्या कहा?
'आखिरकार भारत ने माना कि ऑपरेशन सिंदूर में...', चव्हाण का बयान सुनकर इतराने लगे पाकिस्तानी
'आखिरकार भारत ने माना कि ऑपरेशन सिंदूर में...', चव्हाण का बयान सुनकर इतराने लगे पाकिस्तानी
IPL 2026 के बाद संन्यास ले लेंगे एमएस धोनी, पूर्व CSK खिलाड़ी ने की पुष्टि; आई दिल तोड़ देने वाली खबर
IPL 2026 के बाद संन्यास ले लेंगे एमएस धोनी, पूर्व CSK खिलाड़ी ने की पुष्टि; आई दिल तोड़ देने वाली खबर

वीडियोज

NPS में ऐतिहासिक बदलाव Lock-in खत्म, 80% तक Withdrawal | Retirement Planning Update| Paisa Live
Stock Market Update: Sensex-Nifty आया Flat Start के साथ, अब Investors Cautious Mode में | Paisa Live
China का Silver Export Ban: 2026 से Silver की Global Shortage और Price Explosion की आहट| Paisa Live
HDFC Bank का बड़ा दांव: IndusInd Bank में 9.5% हिस्सेदारी, RBI से मिली हरी झंडी| Paisa Live
PM Modi Ethiopia Visit: इथियोपिया में पीएम को मिला सर्वोच्च सम्मान.. जताया आभार | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीजेपी ने संसद में ई-सिगरेट पीते हुए TMC सांसद कीर्ति आजाद का वीडियो किया शेयर, ममता बनर्जी से मांगा जवाब
बीजेपी ने संसद में ई-सिगरेट पीते हुए TMC सांसद का वीडियो किया शेयर, ममता बनर्जी से मांगा जवाब
नीतीश कुमार के वीडियो पर संजय निषाद का विवादित बयान, अपर्णा यादव भड़कीं, 'किसी को...'
नीतीश कुमार के वीडियो पर संजय निषाद का विवादित बयान, अपर्णा यादव भड़कीं, क्या कहा?
'आखिरकार भारत ने माना कि ऑपरेशन सिंदूर में...', चव्हाण का बयान सुनकर इतराने लगे पाकिस्तानी
'आखिरकार भारत ने माना कि ऑपरेशन सिंदूर में...', चव्हाण का बयान सुनकर इतराने लगे पाकिस्तानी
IPL 2026 के बाद संन्यास ले लेंगे एमएस धोनी, पूर्व CSK खिलाड़ी ने की पुष्टि; आई दिल तोड़ देने वाली खबर
IPL 2026 के बाद संन्यास ले लेंगे एमएस धोनी, पूर्व CSK खिलाड़ी ने की पुष्टि; आई दिल तोड़ देने वाली खबर
Dhurandhar की फैन हुईं प्रीति जिंटा, बोलीं- 'ये हर देशभक्त के लिए लव लेटर है'
Dhurandhar की फैन हुईं प्रीति जिंटा, बोलीं- 'ये हर देशभक्त के लिए लव लेटर है'
Habits That Harm The Liver: कहीं आप भी तो सुबह-सुबह नहीं करते यह गलती? तुरंत कर लें सुधार, वरना खराब हो जाएगा लिवर
कहीं आप भी तो सुबह-सुबह नहीं करते यह गलती? तुरंत कर लें सुधार, वरना खराब हो जाएगा लिवर
एक भी पैसा नहीं लगेगा और लाखों में होगी कमाई, ये बिजनेस किए तो हो जाएंगे मालामाल
एक भी पैसा नहीं लगेगा और लाखों में होगी कमाई, ये बिजनेस किए तो हो जाएंगे मालामाल
लहंगा चुनरी पहन गरबा करने लगी डॉगी, डांडिया वाले मूव्स देख आप भी हो जाएंगे फैन
लहंगा चुनरी पहन गरबा करने लगी डॉगी, डांडिया वाले मूव्स देख आप भी हो जाएंगे फैन
Embed widget