बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'खुदा गवाह' आज से 28 साल पहले 8 मई को रिलीज हुई थी और इसी तरह आज से पांच साल पहले उनकी अभिनीत फिल्म 'पीकू' भी इसी दिन रिलीज हुई थी। ऐसे में बिग बी ने इन फिल्मों की शूटिंग से जुड़ी खूबसूरत यादों और इसमें शामिल दो महान कलाकारों श्रीदेवी व इरफान खान के अब इस दुनिया में न होने के चलते अपने दर्द को साझा किया है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, "खुदा गवाह के 28 साल, पीकू के 5 साल..लेकिन यादों में ये अब भी जिंदा है..इन फिल्मों में से दो कलाकारों की यादों में खो गया, जिनकी उपस्थिति व प्रतिभा गजब की थी..काफी कम समय में ही ये छोड़कर चले गए।"
अमिताभ ने किया श्रीदेवी, इरफान को याद
एजेंसी | 09 May 2020 07:29 PM (IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'खुदा गवाह' आज से 28 साल पहले रिलीज हुई थी और इसी तरह आज से पांच साल पहले उनकी अभिनीत फिल्म 'पीकू' भी इसी दिन रिलीज हुई थी।
