एक्सप्लोरर

समाज कल्याण विभाग के अधिकारी पर बाबू ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, कहा- 'जबरन ट्रांसफर किए गए पैसे'

UP News: अमेठी में जिला समाज कल्याण विभाग में अधिकारी पर कार्यालय के ही प्रधान सहायक ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. बाबू के आरोप के बाद से ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है.

Amthi News: अमेठी में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि समाज कल्याण विभाग में तैनात बाबू ने अपने ही अधिकारी पर भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप लगाया है. बाबू  का कहना है कि उसने अपनी बेटी की शादी के लिए अपने अकाउंट में पैसे रखे थे लेकिन जिला समाज कल्याण अधिकारी ने डरा धमका कर पैसे अपनी पत्नी के खाते में ट्रांजैक्शन कर लिए.

बाबू के आरोप के बाद अमेठी के प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है. बाबू ने उस ट्रांजैक्शन आईडी को भी शेयर किया है, जिससे उसके खाते से पैसे को ट्रांसफर कराया गया है. सबसे बड़ी बात है यह है कि अभी कुछ दिन पहले इसी बाबू पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा था जिसके बाद अमेठी जिला प्रशासन ने इस बाबू पर कार्रवाई की थी.

जिला समाज कल्याण अधिकारी पर लगे रिश्वत लेने के आरोप
दरअसल अमेठी का समाज कल्याण विभाग पिछले कई सालों से चर्चा में है. कुछ महीने पहले समाज कल्याण विभाग में तैनात बाबू जायसवाल पर भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप लगा था. जिसके बाद अमेठी जिला प्रशासन ने उस पर कार्रवाई की थी. अब इसी विभाग के मुखिया पर बाबू ने बड़ा आरोप लगाकर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा दिया है.

जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में प्रधान सहायक के पद पर तैनात गोकुल प्रसाद जायसवाल ने अपना वीडियो वायरल कर कहा कि जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार शुक्ला लगातार उससे फरियादियों से पैसे लेने का दबाव बनाते हैं. 26 दिसंबर 2024 को जबरन जिला समाज कल्याण अधिकारी ने मेरा मोबाइल छीनकर अपनी पत्नी अंजू शुक्ला के खाते में 40 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए.

समाज कल्याण अधिकारी ने कहा
वही पूरे मामले पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सफाई दी और कहा कि बाबू ने कुछ दिन पहले एक पीड़ित से 50 हजार रुपए घूस लिया था. जिसके बाद मेरे द्वारा पैसे वापस करने के लिए कहा गया तो उसने वापस नही किया. इसलिए बाबू से पैसे लेकर उस पीड़ित को वापस किया गया है.

इसके अलावा जिला समाज कल्याण अधिकारी लगातार डराते हैं धमकाते हैं और पैसे के लिए दबाव बनाते हैं और बर्खास्त करने की धमकी देते हैं. मेरी माननीय मुख्यमंत्री जी से अपील है कि मेरे जान माल की रक्षा करते हुए इस भ्रष्टाचारी समाज कल्याण अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई करें.

(अमेठी से अखिलेश माही की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- मऊ जेल में 11 कैदी पाए गए HIV पॉजिटिव, 'टैटू' और 'ड्रग्स' की लत बनी जानलेवा, मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत में 'आफत', 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी, दिल्ली से लेकर राजस्थान तक कब बरसेंगे बादल?
उत्तर भारत में 'आफत', 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी, दिल्ली से लेकर राजस्थान तक कब बरसेंगे बादल?
हरदोई: घर में फूटी कौड़ी नहीं और मजदूर को मिला 7 करोड़ का आयकर नोटिस! छूटा घरवालों का खाना-पीना
हरदोई: घर में फूटी कौड़ी नहीं और मजदूर को मिला 7 करोड़ का आयकर नोटिस! छूटा घरवालों का खाना-पीना
WPL 2026: आरसीबी से मिली निराशाजनक हार, गुजरात की कप्तान ने दिया बड़ा बयान
WPL 2026: आरसीबी से मिली निराशाजनक हार, गुजरात की कप्तान ने दिया बड़ा बयान
भारत खरीदने जा रहा 114 राफेल फाइटर जेट, पाकिस्तान की उड़ी नींद, चीन में शरण में पहुंचे आसिम मुनीर
भारत खरीदने जा रहा 114 राफेल फाइटर जेट, पाकिस्तान की उड़ी नींद, चीन में शरण में पहुंचे आसिम मुनीर

वीडियोज

वो चीखता रहा...सिस्टम सोता रहा!
80 मिनट तक मदद को तरसता रहा Yuvraj Mehta, सिस्टम पर उठे सवाल
कल होगा आधिकारिक ऐलान, Nitin Nabin के सिर सजेगा ताज!
मूंछें काटी, सिर मुड़ाया...दलितों के साथ कब थमेगा ये अत्याचार?
Bharat ki Baat: Greater Noida का सिस्टम इतना 'ठंडा' क्यों? | Greater Noida Engineer Case

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उत्तर भारत में 'आफत', 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी, दिल्ली से लेकर राजस्थान तक कब बरसेंगे बादल?
उत्तर भारत में 'आफत', 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी, दिल्ली से लेकर राजस्थान तक कब बरसेंगे बादल?
हरदोई: घर में फूटी कौड़ी नहीं और मजदूर को मिला 7 करोड़ का आयकर नोटिस! छूटा घरवालों का खाना-पीना
हरदोई: घर में फूटी कौड़ी नहीं और मजदूर को मिला 7 करोड़ का आयकर नोटिस! छूटा घरवालों का खाना-पीना
WPL 2026: आरसीबी से मिली निराशाजनक हार, गुजरात की कप्तान ने दिया बड़ा बयान
WPL 2026: आरसीबी से मिली निराशाजनक हार, गुजरात की कप्तान ने दिया बड़ा बयान
भारत खरीदने जा रहा 114 राफेल फाइटर जेट, पाकिस्तान की उड़ी नींद, चीन में शरण में पहुंचे आसिम मुनीर
भारत खरीदने जा रहा 114 राफेल फाइटर जेट, पाकिस्तान की उड़ी नींद, चीन में शरण में पहुंचे आसिम मुनीर
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
मुंबई: कुर्ला में BJP कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला, फेरीवालों ने पीटा, 3 गंभीर घायल
मुंबई: कुर्ला में BJP कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला, फेरीवालों ने पीटा, 3 गंभीर घायल
सिर्फ वजन उठाने से नहीं बनती है बॉडी, मसल्स के लिए जरूरी है ये 7 पावरफुल फूड्स
सिर्फ वजन उठाने से नहीं बनती है बॉडी, मसल्स के लिए जरूरी है ये 7 पावरफुल फूड्स
छोटे भाई पर शख्स ने उठाया हाथ, बाद में बड़े भाई ने लट्ठ बजाकर सरेबाजार लिया बदला- वीडियो वायरल
छोटे भाई पर शख्स ने उठाया हाथ, बाद में बड़े भाई ने लट्ठ बजाकर सरेबाजार लिया बदला- वीडियो वायरल
Embed widget