उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर में आज उस समय सनसनी फैल गई, जब यहां चार सगे भाई-बहनों की बेरहमी से हत्या कर दी गयी. हत्या का आरोप बच्चों की मां पर ही लग रहा है. बच्चों का पिता सऊदी अरब में काम करता है. मृतकों की उम्र 14, 12, 10 और आठ वर्ष है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
चारों बच्चों की किसी भारी चीज जैसे ईंट से कुचलकर हत्या की गयी है. और गले पर धारदार हथियार से कटे के निशान हैं. मृतकों में तीन लड़के और एक लड़की शामिल है. घटना के बाद से बच्चों की मां लापता है और उसी पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है.
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, अकबरपुर थाना क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ले के पुरानी दीवानी के पीछे मैदान के बगल बने चार मंजिला मकान है. शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि मकान के अंदर चार बच्चों के शव मौजूद हैं. सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची. पुलिस ने घर के अंदर बिस्तर पर चारों बच्चों के खून से लथपथ शव पड़े देखे. घटना के समय घर पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था. मौके पर पहुंची एसपी प्राची सिंह और फॉरेंसिक टीम ने बाहर से गेट बंद करवाया. इसके बाद पुलिस हत्या की वजह तलाशने में जुट गई है.
पिता सऊदी में करता है नौकरी
उधर जानकारी में आया है कि घटना एके बाद से बच्चों की मां लापाता है. जबकि बच्चों का पिता सऊदी में काम करता है. बच्चे मां के साथ ही घर पर रहते थे. सुबह जब काफी देर तक घर नहीं खुला तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी.
पुलिस के अनुसार नियाज की पत्नी अपने पुत्र शफीक, सऊद, उमर और एक पुत्री के साथ मीरानपुर में रह रही थी. बताया जा रहा है कि नियाज ने सऊदी अरब में दूसरी शादी भी कर ली है.फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
