UP News: सुभासपा ने 'सावधान यात्रा' (Savdhan Yatra) की शुरुआत की है जो सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से शुरू होकर बिहार की राजधानी पटना (Patna) में संपन्न होगी. सावधान यात्रा लेकर सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (OP Rajbhar) अंबेडकरनगर पहुंचे. राजभर ने कहा कि जाति आधारित जनगणना सहित कई अन्य मांगों को लेकर वह यह आंदोलन कर रहे हैं.

यूपी के 75 जिलों से गुजरेगी यात्रा

राजभर जब यात्रा लेकर अंबेडकरनगर पहुंचे तो जनपद की सीमा पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद वह  जिला मुख्यालय होते हुए सम्मनपुर क्षेत्र में आयोजित रैली में पहुंचे. रैली में पहुंचने से पहले उन्होंने जिला मुख्यालय से मीडियाकर्मियों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि यह सावधान यात्रा लखनऊ से शुरू हुई है  जो प्रदेश के 75 जिलों में जाएगी. इसके बाद पटना के गांधी मैदान में इसका समापन किया जाएगा.

Gorakhpur: सीएम योगी ने गोरखपुर में महंत अवेद्यनाथ महाराज स्टेडियम का किया लोकार्पण, गुरु को किया याद

इन मांगों को लेकर की जा रही है यात्रा

ओपी राजभर ने कहा कि इस सावधान यात्रा के माध्यम से हम जाति आधारित जनगणना की मांग कर रहे हैं क्योंकि जब तक जातिवार जनगणना नहीं कराई जाती है तब तक जातियों को उनका हिस्सा नहीं मिलेगा. उन्होंने अपनी मांगों को गिनाते हुए कहा कि देश में एक समान और अनिवार्य शिक्षा लागू की जाए, रोजगार परक शिक्षा लागू की जाए और गरीबों को मुफ्त में इलाज मिले.

राजभर ने कहा कि जब देश में अमीरों का कर्जा माफ किया जा सकता है तो गरीबों को इलाज मुफ्त क्यों नहीं दिया जा सकता. इन्हीं बातों को लेकर हम यह आंदोलन कर रहे हैं. वहीं, जब राजभर से परिवारवाद की राजनीति करने के आरोपों पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जब परिवार के लोग आंदोलन कर रहे हैं तो क्या उन्हें भगा दें.

ये भी पढ़ें -

Noida Parking Rules: नोएडा में पार्किंग करते वक्त इस बात का जरूर रखें ध्यान, वरना हो जाएगा हजारों का नुकसान