उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर में IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की बुजुर्ग मां की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई. मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा गांव में बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी. वारदात के बाद घर में लूटपाट किए जाने की भी बात सामने आई है. घटना की जानकारी रविवार (16 अगस्त) सुबह उस समय हुई, जब महिला की देखभाल करने वाली दाई घर पहुंची.

Continues below advertisement

मुंह में ठूंसा था कपड़ा, घर में बिखरा मिला सामान

दाई जब घर के अंदर पहुंची तो बुजुर्ग महिला का शव पड़ा हुआ था. बताया जा रहा है कि उनके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था. घर का सामान भी अस्त-व्यस्त मिला और कुछ सामान गायब बताया जा रहा है. ऐसे में पुलिस को आशंका है कि लूटपाट के दौरान महिला की हत्या की गई. हालांकि हत्या और लूट की पूरी तस्वीर जांच के बाद ही साफ होगी.

'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज

Continues below advertisement

बताया जा रहा है कि IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा 15 अगस्त को गांव के एक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. कार्यक्रम के बाद वह शनिवार शाम ही लखनऊ लौट गए थे. उनके लखनऊ लौटने के कुछ घंटों बाद ही शनिवार देर रात बदमाशों ने घर में वारदात को अंजाम दिया. उनकी मां घर में अकेली रहती थीं.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. अयोध्या रेंज के आईजी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

पुलिस ने आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई है. वारदात से जुड़े सुराग तलाशे जा रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बदमाश घर में किस रास्ते से दाखिल हुए.

'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आसपास के इलाके में पूछताछ के साथ दूसरे संभावित साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है. IPS आशुतोष मिश्रा वर्तमान में लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में आवास निर्माण से जुड़े कार्य में तैनात बताए जा रहे हैं. वह 2016 बैच के IPS अधिकारी हैं और इससे पहले राज्य पुलिस सेवा में भी काम कर चुके हैं.