एक्सप्लोरर

Mathura News: कब्रिस्तान के नाम पर दर्ज हुई बांके बिहारी मंदिर की जमीन, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तहसीलदार को किया तलब

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वृंदावन में बांके बिहारी जी महाराज मंदिर के नाम से दर्ज जमीन को कब्रिस्तान के नाम दर्ज करने के मामले में दर्ज याचिका पर सुनवाई करते हुए तहसीलदार को तलब किया है.

Banke Bihari Mandir News: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में बांके बिहारी जी महाराज मंदिर के नाम से दर्ज जमीन को राजस्व विभाग की ओर से पहले कब्रिस्तान और फिर पुरानी आबादी में दर्ज करने का मामला काफी गर्मा गया है. इस मामले में अब इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मथुरा की छाता तहसील के तहसीलदार को यह बताने का निर्देश दिया है कि बांके बिहारी जी महाराज मंदिर के नाम दर्ज जमीन कैसे 2004 में कब्रिस्तान के नाम पर दर्ज हो गई. न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव ने श्री बिहारी जी सेवा ट्रस्ट की ओर से दायर एक याचिका पर यह आदेश पारित किया.

यह रिट याचिका, छाता के राजस्व अधिकारियों को याचिकाकर्ता के आवेदन पर निर्णय करने का निर्देश देने के अनुरोध के साथ दायर की गई है. आवेदन में राजस्व प्रविष्टि सही करने की प्रार्थना की गई है. जिसमें जमीन बांके बिहारी जी महाराज की जगह अवैध रूप से कब्रिस्तान के नाम पर दर्ज कर दी गई है.

तहसीलदार को किया तलब

राज्य सरकार की ओर से स्थायी अधिवक्ता ने अदालत का ध्यान इस तथ्य की ओर आकर्षित करना चाहा कि कब्रिस्तान का नाम दर्ज करने के लिए भी एक आवेदन लंबित है क्योंकि प्रविष्टियां अब कब्रिस्तान से पुरानी आबादी में बदल दी गई हैं. अदालत ने पिछले गुरुवार को अपने आदेश में कहा, “तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए तहसीलदार को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर छाता तहसील के शाहपुर गांव में भूखंड संख्या 1081 पर उपलब्ध प्रविष्टियां बदलने के लिए राजस्व अधिकारियों की ओर से समय-समय पर जो भी कार्यवाही की गई है, उसका उल्लेख करने का निर्देश दिया जाता है.”

2004 में कब्रिस्तान को दी गई जमीन

याचिकाकर्ता के मुताबिक, भूखंड संख्या 1081 मूल रूप से बांके बिहारी जी महाराज मंदिर के नाम दर्ज था, जोकि 1375-1377एफ के अधिकारों के रिकॉर्ड से स्पष्ट है. बाद में वर्ष 2004 में इसे बदलकर कब्रिस्तान के नाम कर दिया गया. अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई की 17 अगस्त, 2023 निर्धारित की है.

यह भी पढ़ेंः
UP News: जातीय जनगणना के बाद अब धार्मिक जनगणना की उठी मांग, BJP सांसद ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Denmark Tension: ट्रंप के बयान पर डेनिश सांसद यूरोपीय संसद में गु्स्से से हुए लाल, बोले– 'भाड़ में जाओ...'
ट्रंप के बयान पर डेनिश सांसद यूरोपीय संसद में गु्स्से से हुए लाल, बोले– 'भाड़ में जाओ...'
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी सरकार को भेज दिया कानूनी नोटिस! 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए यह कहा
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी सरकार को भेज दिया कानूनी नोटिस! 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
Republic Day 2026: पहली बार दुनिया देखेगी तूफानी रफ्तार वाली भारत की एंटी शिप मिसाइल, पलक झपकते ही टारगेट शूट
पहली बार दुनिया देखेगी तूफानी रफ्तार वाली भारत की एंटी शिप मिसाइल, पलक झपकते ही टारगेट शूट
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा बयान
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा बयान

वीडियोज

BJP President बनते ही एक्शन में आए Nitin Nabin, आगामी चुनाव पर ले लिया बड़ा फैसला
Engineer Death : SIT की रडार पर 4 बड़े अधिकारी, लापरवाही के चलते मौत को लेकर होगी जांच
Sansani:Crime News : पटना में एक और छात्रा की 'डेथ मिस्ट्री' ! | Crime News
दहेज मांगा तो चौराहे पर लगेगी फोटो! गांव वालों ने लालची दूल्हों को ऐसे सिखाया सबक
'शंकराचार्य' के स्नान पर राजनीति के पीछे का असली खेल क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Denmark Tension: ट्रंप के बयान पर डेनिश सांसद यूरोपीय संसद में गु्स्से से हुए लाल, बोले– 'भाड़ में जाओ...'
ट्रंप के बयान पर डेनिश सांसद यूरोपीय संसद में गु्स्से से हुए लाल, बोले– 'भाड़ में जाओ...'
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी सरकार को भेज दिया कानूनी नोटिस! 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए यह कहा
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी सरकार को भेज दिया कानूनी नोटिस! 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
Republic Day 2026: पहली बार दुनिया देखेगी तूफानी रफ्तार वाली भारत की एंटी शिप मिसाइल, पलक झपकते ही टारगेट शूट
पहली बार दुनिया देखेगी तूफानी रफ्तार वाली भारत की एंटी शिप मिसाइल, पलक झपकते ही टारगेट शूट
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा बयान
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा बयान
वरुण धवन ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, कहा- 'मैं जिसके लिए काम करता हूं वो शुक्रवार को पता चलेगा'
वरुण धवन ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, कहा- 'मैं जिसके लिए काम करता हूं वो शुक्रवार को पता चलेगा'
नीदरलैंड्स में कर्मचारी ने मांगा WFH, बॉस के जवाब ने जीता लोगों का दिल ; सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नीदरलैंड्स में कर्मचारी ने मांगा WFH, बॉस के जवाब ने जीता लोगों का दिल ; सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
वैभव सूर्यवंशी ज्यादा पढ़े-लिखे हैं या समीर मिन्हास? देख लें दोनों का रिपोर्ट कार्ड
वैभव सूर्यवंशी ज्यादा पढ़े-लिखे हैं या समीर मिन्हास? देख लें दोनों का रिपोर्ट कार्ड
ट्रेन में कितनी बोतल शराब ले जा सकते हैं, क्या है रेलवे के नियम?
ट्रेन में कितनी बोतल शराब ले जा सकते हैं, क्या है रेलवे के नियम?
Embed widget