Uttar Pradesh News: यूपी में अलीगढ़ (Aligarh) के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तुर्कमान गेट क्षेत्र में शीरे के टैंक में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है. गंभीर हालत में उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद मौके पर भारी मात्रा में भीड़ जमा हो गई. पुलिस (Aligarh Police) को सूचना मिली तो काफी संख्या में पुलिस बल भी पहुंच गया. एसपी सिटी सहित तमाम अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया. घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.
पुलिस फोर्स तैनाततुर्कमान गेट चौकी स्थित सराय कावा में कंछिलाल का शीरे ओर कोयले का गोदाम था. शनिवार दोपहर कंछिलाल खाना खाकर गोदाम में वापस काम करने गए. जहां उनके दो नौकर हरि सिंह और पवन भी थे. शीरा निकालते वक्त दुर्घटना की वजह से पवन और हरिसिंह टैंक में गिर गए. उनको निकालने के लिए कंछीलाल भी टैंक में उतर गए. तीनो ही उसमें गिरकर बेहोश हो गए जिनको किसी तरह भीड़ और पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाला और अस्पताल में इलाज के लिए भेजा जहां कंछी लाल और पवन की मृत्यु हो गई जबकि हरि सिंह का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है. स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी मात्रा में फोर्स तैनात कर दिया गया है.
एसपी ने क्या बतायाअलीगढ़ के एसपी सिटी कुलदीप गुनावत ने बताया कि, थाना कोतवाली स्थित तुर्कमान गेट चौकी अंतर्गत एक फैक्ट्री में शीरे का गोदाम था जिसमें एक मालिक के साथ दो अन्य कर्मचारी थे. शीरा निकालते वक्त वे दुर्घटनावश उसमें गिर गए. पुलिस तुरंत पहुंची और उनका रेस्क्यू शुरू कराकर उनको अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान मालिक और एक नौकर की मृत्यु हो गई है और एक अन्य व्यक्ति का इलाज चल रहा है. मौके पर शांति व्यवस्था की स्थिति कायम है.
UP Politics: परिवारवाद के आरोपों पर पहली बार बोले अखिलेश यादव, पीएम मोदी का इस वजह से किया धन्यवाद
