नई दिल्ली, एंटरटेनमेंट| बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस आलिया भट्ट बहुत जल्द फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म इंशाल्लाह में दिखाई दे सकती है। फिल्म को लेकर भंसाली की पूरी टीम तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी बीच आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट हुईं। चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान के साथ वो बहुत ही खुश दिख रही थी, मानो ऐसा लग रहा है की उनकी झोली में संजय लीला की फिल्म इंशाल्लाह आ गई है।
जब से बॉलीवुड के दबंग खान को फिल्म 'इंशाअल्लाह' से बाहर किया है, तब से आए दिन आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली से मुलाकात करती दिखाई दे रही है। ये फिल्म साल 2020 में ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी। आपको बता दे, फिल्म इंशाल्लाह जल्द ही फ्लोर पर जा सकती थी।
