एक्सप्लोरर

'सपा राज में बिकती थी नौकरी', अखिलेश यादव पर योगी के मंत्रियों का पलटवार

यूपी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल और हंसराज विश्वकर्मा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ा हमला किया है. आरोप लगाया कि सपा शासनकाल में नौकरियां बिकती थीं.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए यूपी सरकार के मंत्रियों ने उनके शासनकाल में हुए धांधली का मुद्दा उठाया है. व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल और राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने सपा शासनकाल में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी भर्तियों में धांधली का आरोप लगाया है. 

उन्होंने कहा कि सपा राज में पैसे के बदले नौकरी मिलती थी, जबकि आज योगी सरकार में युवाओं को बिना पैसे और पैरवी के नौकरी मिलती है. मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि जिस समाजवादी पार्टी के शासनकाल में नकल और सरकारी नौकरियों को लेकर सवाल उठते थे, उसके नेता का आज उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर टिप्पणी करना प्रदेश की जनता को हास्यास्पद लग रहा है. 

यह भी पढ़ें: UP चुनाव से पहले BJP ने किया प्रवक्ता- पैनलिस्ट के नामों का ऐलान, देखें लिस्ट

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान परीक्षाओं में सामूहिक नकल होती थी, प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाएं सामने आती थीं और सरकारी नौकरियों में जातिगत पक्षपात के आरोप लगते थे.

कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि उस समय सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं और उनके परिवारों को सिफारिश और कथित सौदेबाजी के चक्कर में पड़ना पड़ता था. मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता ने सपा सरकार का कार्यकाल देखा है और आज की युवा पीढ़ी भी उस दौर की व्यवस्था को समझ रही है.

9.5 लाख से अधिक युवाओं को दी गईं सरकारी नौकरियां

कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि योगी सरकार में करीब 9.5 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं. उनके मुताबिक, नियुक्तियों में जाति या किसी अन्य आधार पर भेदभाव नहीं किया गया और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी रखा गया. उन्होंने पुलिस और पीएसी भर्ती का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें बेटियों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान भी किया गया है.

हंसराज विश्वकर्मा ने भी अखिलेश यादव तीखा हमला किया

राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि अखिलेश यादव को भाजपा पर सवाल उठाने से पहले सपा सरकार के अपने कार्यकाल को देखना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर नकल होती थी. सरकारी नौकरियों में भी सिफारिश और राजनीतिक पहुंच के प्रभाव वालों को नौकरी मिलती थी.

विश्वकर्मा ने कहा कि मौजूदा सरकार ने भर्ती आयोगों की व्यवस्था के जरिए नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया है. उनके मुताबिक, आज अभ्यर्थी बिना किसी भय के परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं और नकल पर प्रभावी रोक लगाने के लिये लगातार प्रयास किए गए हैं.

विकास के साथ विरासत पर भी जोर

हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश में विकास के साथ विरासत से जुड़े विषयों पर भी काम किया है. उन्होंने आशा बहुओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, पीआरडी जवानों, होमगार्ड और पुलिसकर्मियों समेत विभिन्न वर्गों के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख किया. उन्होंने छात्रवृत्ति और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को भी सरकार की उपलब्धियों से जोड़ा.

मंत्रियों ने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर भू-माफिया, शिक्षा माफिया और अपराधियों के पोषण का आरोप लगाया. और कहा कि योगी सरकार ने जनता से किए गए अपने सभी वादों को जमीन पर उतारने का काम किया है.

यह भी पढ़ें: सपा ने बदले शिक्षक MLC के दो प्रत्याशी, BJP के बागी संजयन त्रिपाठी को दिया टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

सपा ने बदले शिक्षक MLC के दो प्रत्याशी, BJP के बागी संजयन त्रिपाठी को दिया टिकट
सपा ने बदले शिक्षक MLC के दो प्रत्याशी, BJP के बागी संजयन त्रिपाठी को दिया टिकट
बस्तीः नौकरी के नाम लूटी इज्जत! इंसाफ के लिए भटक रही गर्भवती
बस्तीः नौकरी के नाम लूटी इज्जत! इंसाफ के लिए भटक रही गर्भवती
UP चुनाव 2027: BJP का 100 कमजोर सीटों पर फोकस, तैयार किया खास प्लान
UP चुनाव 2027: BJP का 100 कमजोर सीटों पर फोकस, तैयार किया खास प्लान
यूपी चुनाव: कांग्रेस का बढ़ेगा कुनबा? राहुल गांधी से मिले पल्लवी पटेल के पति
यूपी चुनाव: कांग्रेस का बढ़ेगा कुनबा? राहुल गांधी से मिले पल्लवी पटेल के पति
Advertisement

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी अधिकारी को तलब कर सुनाया, 'घुसपैठ किया तो...'
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी अधिकारी को तलब कर सुनाया, 'घुसपैठ किया तो...'
अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल
तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल
'दृश्यम 3' की आंधी के बीच 'द वन' ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म
'दृश्यम 3' की आंधी के बीच 'द वन' ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म
समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'
समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'
यूसुफ पठान ने की ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग? बोले - 'मैंने ऐसा...'
यूसुफ पठान ने की ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग? बोले - 'मैंने ऐसा...'
'यह सबसे व्यापक', भारत के सीजफायर प्रस्ताव की यूक्रेनी विदेश मंत्री ने की तारीफ
'यह सबसे व्यापक', भारत के सीजफायर प्रस्ताव की यूक्रेनी विदेश मंत्री ने की तारीफ
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
Embed widget