उत्तर प्रदेश के अयोध्या से चुनाव लड़ने का चैलेंज समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया था. जिसके बाद सीएम योगी ने चुनौती स्वीकार कर ली. इसके बाद अब बयानबाजी तेज हो गयी है. 

Continues below advertisement

अयोध्या में तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने इसे जुगनू और सूर्य के बीच अंतर जैसा बताया, तो हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने कहा कि अखिलेश यादव बच्चों जैसे बचकानी हरकतें करते हैं.

यह भी पढ़ें: यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई

Continues below advertisement

परमहंस आचार्य ने अखिलेश यादव से ताकत आजमाने का दिया चैलेंज 

तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने अयोध्या से चुनाव लड़ने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर कहा, "समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी थी कि वे अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी चुनौती स्वीकार कर ली है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यदि अखिलेश यादव चाहते हैं, तो वे भी अयोध्या से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. अखिलेश यादव भी चुनाव लड़ें और फिर दोनों अपनी ताकत आजमा लें. इससे पता चल जाएगा कि अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ की ताकत में कितना अंतर है. यह अंतर जुगनू और सूर्य के बीच के अंतर जैसा है."

राजू दास ने बताया बचकानी हरकत 

उधर इस मामले में हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने अयोध्या से चुनाव लड़ने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर कहा, "धर्मनगरी अयोध्या में कालनेमि विचारधारा का एक व्यक्ति कथा के मंच पर आया था. उसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी थी कि वे अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, हमारे प्रत्याशी के सामने चुनाव लड़ें. आज बलरामपुर में योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वे भी अयोध्या से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. अखिलेश यादव भी चुनाव लड़ने आ जाएं और आमने-सामने मुकाबला कर लें, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. ऐसी बातें कहना आसान है. अखिलेश यादव बच्चों जैसी बचकानी हरकतें करते हैं. इसलिए मैं उनसे कहता हूं कि आइए, मुख्यमंत्री ने खुली चुनौती दी है कि हमारे सामने चुनाव लड़कर देख लीजिए."

यह भी पढ़ें: नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश