UP Assembly Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में मची भगदड़ और स्वामी प्रसाद मौर्य के समाजवादी पार्टी के साथ आने के एलान के बाद अखिलेश यादव का बयान सामने आया है. अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के लोग नकारात्मक और नफरत की राजनीति से तंग आ चुके हैं. उन्होंने कहा कि मौर्य के आने से हमारी लड़ाई और भी आसान हो गई हैं.  

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी के लोग नकारात्मक, नफरत की राजनीति से तंग आ चुके हैं. हमारी पार्टी लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि  हमें खुशी है कि स्वामी प्रसाद मौर्य जब आए तो उनके साथ और भी कई लोग एक साथ आ गए, जिसने हमारी पार्टी की लड़ाई को आसान बना दिया है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने साफ कर दिया है कि वो 14 जनवरी समाजवादी पार्टी को ज्वाइन करेंगे. इसके साथ ही उन्होने दावा किया है कि उस दिन और बड़ा धमाका होगा. बीजेपी से कई और इस्तीफे भी हो सकते हैं.   

अखिलेश ने किया पार्टी में स्वागत

इससे पहले मंगलवार को जब स्वामी प्रसाद मौर्य ने यूपी कैबिनेट से इस्तीफा दिया था तब भी अखिलेश उनके उनके फैसले का स्वागत किया था. अखिलेश ने मौर्य के साथ फोटो शेयर करते हुए उनका पार्टी में स्वागत किया था. अखिलेश यादव ने मौर्य के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा था ''सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता स्वामी प्रसाद मौर्य जी एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन. सामाजिक न्याय का इंक़लाब होगा, बाइस में बदलाव होगा.'' 

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: बीजेपी के बाद अब सपा को लग सकता है झटका, तीन बार के इस विधायक के पार्टी छोड़ने की चर्चा

Uttarakhand Election 2022: विधायकी का टिकट चाहते हैं तो जान लें ये खबर, यहां वोटिंग से पहले भी हो रही है एक वोटिंग