उत्तर प्रदेश में SIR प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवाल थमने का नाम नहीं ले रहे. अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज गोरखपुर शहर विधानसभा की वोटर लिस्ट में एक ही व्यक्ति के एक से अधिक वोट बनने का मामला उठाया. उन्होंने पूछा कि जब आप वोटर लिस्ट सही नहीं कर पाए तो SIR किसलिए की गयी थी और कहा कि इसलिए आंदोलन करना जरुरी है.

Continues below advertisement

अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा, "बीजेपी अभी भी फर्जी वोट बनवा रही है. चुनाव आयोग से हम उम्मीद करते हैं कि वह निष्पक्ष रहेंगे. आप और हम सभी जानते हैं कि यूपी में SIR चल रहा था जो खत्म हो गया है. अब नया रिवीजन शुरु हो रहा है. उसके बावजूद बड़ी संख्या में डबल वोट हैं."

यह भी पढ़ें: 'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला

Continues below advertisement

गोरखपुर शहर सीट का मामला उठाया 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वोटर लिस्ट में एक से अधिक वोटरों के नाम लेते हुए कहा, "आप यह देखिए, आदित्य वर्धन श्रीवास्तव का वोट. यह गोरखपुर के हैं, जहां से सीएम खुद आते हैं. इनके दो वोट बने हुए हैं.गलत है तो बताइए. दूसरा देखिए प्रवीण कुमार यादव हैं, इनके तीन वोट हैं, मैं इन्हें बता दूंगा कि तीनों वोट भाजपा के खिलाफ डाल देना. इसके बाद गौरव मिश्रा के वोट देखिए दो वोट बने हैं.एक नगमा रब्बानी हैं, इनके 6 वोट हैं. दीपक पासवान के दो वोट बने हुए हैं. शंभू शंकर शर्मा 322 गोरखपुर अर्बन विधानसभा के बूथ नंबर 135, 143, 145, 146 पर चार वोट बने हुए हैं. जब आप वोटर लिस्ट सही नहीं कर पाए तो SIR किसलिए की गई थी? इसलिए आंदोलन करना ज़रूरी है."

लगातार उठ रहे सवाल 

इससे पहले एक रिपोर्टर संस्था ने भी UP SIR पर सवाल उठाए, जिसमें 85 हजार से ज्यादा वोटों को बिना कारण बताए काटने के आरोप लगाए और सॉफ्टवेयर द्वारा ऑटोमैटिक तरीके से फॉर्म-7 जनरेट होने की बात कही. जिसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा इसका खंडन किया गया. कई विधानसभाओं में एक साथ मुस्लिम मतदाताओं के वोट भी काटने के आरोप लगे. लेकिन आयोग की जो सफाई है उसको लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश