योग गुरु बाबा रामदेव ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर एक बयान दिया. उन्होंने कहा कि ओवैसी उत्तर प्रदेश के लिए बहुत ‘उत्तम’ हैं, क्योंकि उनके कुछ लोगों के वोट काटने से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बड़ा फायदा होगा. अब इस बयान पर सियासत तेज हो गई है.

Continues below advertisement

बाबा रामदेव के इस बयान पर अब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "ये बात पूरी यूपी की जनता जानती है. PDA समाज ने एकजुटता दिखाई है तभी बीजेपी परेशान है और वो हार गई है. जिसको जितनी ढील देंगे वो उतना ही उड़ेगा. ढील से सब चीजें उड़ती हैं."

सपा चीफ ने आगे कहा, "ढोरी खत्म खेल खत्म, लेकिन सवाल ये नहीं है. सवाल यह है कि डोर और चरखी किसके पास है? PDA एक है. सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी है. हमारे छात्र और नौजवान हनुमान चालीसा पढ़ते है तो प्रशासन उन्हें उठा ले जाता है. प्रशासन पूरा मिला हुआ रहता है."

Continues below advertisement

कई नेताओं ने ज्वाइन की समाजवादी पार्टी

सपा चीफ अखिलेश यादव ने मंगलवार को कई नेताओं का पार्टी की सदस्यता दिलाई. सईद आबिद अली ने पार्टी ज्वाइन की. इनके अलावा धर्मेंद्र कश्यप (पूर्व सांसद), कीर्ति कश्यप (पुत्री, धमेंद्र कश्यप), फनीमुद्दीन (चैयरमैन), आबिद अली(बसपा, पूर्व प्रत्यशी), श्रावस्ती से देव प्रताप सिंह, सेतेज प्रताप सिंह श्रावस्ती (बीजेपी), रंजीत गिरी गोस्वामी (बसपा), संतोष तिवारी (बसपा, आनंद साहू (भारतीय तैलीक साहू महासभा), प्रमोद विश्वकर्मा समेत अन्य लोग शमिल हुए.

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि यहां तो गुलदस्ता दे रहे, वहां न जाने क्या-क्या दे रहे होंगे. धर्मेंद्र कश्यप ने जब बीजेपी छोड़ी थी, तब से हमारी इच्छा थी, कि ये हमारे पाले में आ जाएं. इनके आने से यूपी में हमें मजबूती मिलेगी. धमेंद्र कश्यप को हम राजनीतिक सम्मान और स्थान देने में पीछे नहीं हटेंगे. धर्मेंद्र कश्यप को इतना सम्मान देंगे कि वो कहीं नहीं जाएंगे. उनको जाना पड़ा था, लेकिन तब परिस्थिति अलग थीं.

'चुनाव की तारीख के ऐलान वाले दिन ही बीजेपी हार जाएगी'

सपा चीफ ने आगे कहा कि चुनाव की तारीख के ऐलान के दिन ही बीजेपी हार जाएगी. अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि एसआईआर के बहाने वोट काटे गए. एसएसआर के जरिए नया रिवीजन शुरू हो रहा है. हमें प्रीपेड पार्टी से सावधान रहना पड़ेगा, जिनका ओटीपी कहीं और से आता है. आज केवल SM के हैंडल साथ नहीं, बल्कि माइक भी उसी दल के बन गए हैं. लोग माइक और लाउस्पीकर किसी और का बनकर आए हैं.

अखिलेश यादव ने कहा कि ये चुनाव देश, संविधान, लोकतंत्र बचाने का चुनाव है. बीजेपी ने चुनाव लड़ने, वोट पाने का तरीका बदल दिया है. एडमिनिस्ट्रेशन और सरकार का बजट लग रहा है. जब सुबह वोट नहीं खुलता तब भी लोग किसी को जिता देते हैं.

चुनाव आयोग की माफी पर क्या बोले अखिलेश यादव?

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की माफी पर कहा कि सरकार और आयोग से अपील है कि जहां चुनाव हो रहे वहां वोटर लिस्ट सही हो. यहां जितने लोग हैं. सबके आधार हैं उन्हें आधार से जोड़िए. बॉयोमेट्रिक कराकर वोट डलवाया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि आज टीचर की अटेंडेंस बॉयोमेट्रिक से हो रही है, तो वोट क्यों नहीं. 

उन्होंने आगे कहा कि इधर चुनाव आयोग की नींद खुल गई है. चुनाव आयोग निष्पक्ष होने के लिए अधिकारियों के खिलाफ फैसले ले रहा लेकिन कहीं ऐसा तो नहीं छोटी कार्रवाई पर कोई बड़ा षड्यंत्र होना हो, जिसे हम पकड़ न पाएं.

सपा चीफ का कहना है कि ये अब नई चाल चल रहे हैं, जहां सपा का वोट है, वहां ज्यादा वोट कर दो. बीजेपी की जगह कम वोट कर दो, जिससे सपा की जगह ज्यादा भीड़ हो तो वोट डालने में देरी हो. अखिलेश ने कहा कि सपा के बूथ पर एक मशीन रख रहे है. अखिलेश ने यह भी कहा कि जो लोग कह रहे 80 और 20 इस बार 80 और 20 नहीं बल्कि 90 और 10 का खेल है. 

धमेंद्र कश्यप ने क्या कहा?

पार्टी ज्वाइन करने के बाद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि अखिलेश यादव सामाजिक न्याय को बुलंद कर रहे हैं. यूपी की खराब कानून व्यवस्था, न्याय न मिलने से बीजेपी से लोग त्रस्त हो गए हैं. 1 दर्जन से ज्यादा कश्यप समाज के लोगों की हत्या हुई. एक समाज के लोग ऐसा कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि योगी का बुलडोजर अपने समाज के लोगों पर नहीं चलता. मैं आश्वस्त हूं जहां, कश्यप और मछुआ समाज के लोग हैं. उनके बीच जाकर सपा को मजबूत करूंगा.

आंवला संसद नीरज मौर्य ने क्या कहा?

आंवला सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि आज आंवला के लिए ऐतिहासिक दिन है. 2024 में चुनाव लड़ने वाले तीनों नेता यहां मंच पर हैं. आज सब सपा में हैं. इससे आंवला में बड़ा संदेश गया है. अखिलेश यादव सामाजिक न्याय लाने की बात कहते हैं, यह सपा में ही संभव है. आज से संकल्प लेते हैं कि यूपी में परिवर्तन कर के रहेंगे.

इस दौरान शिवपाल यादव क्या बोले?

इस दौरान शिवपाल यादव ने कहा कि धर्मेंद्र कश्यप हमारे साथ मंत्री भी रहे हैं और बेटी कीर्ति कश्यप अब बीजेपी छोड़ कर सपा में शामिल हो रही हैं. बहुत खुशी की बात है. धमेंद्र हमारे साथ 2003 से रहे. पहले भी मिलकर काम किया. वे बहुत विश्वास पात्र रहे. यूपी में पूरी तरफ निश्चित हुआ 2027 में परिवर्तन होकर रहेगा. हर वर्ग के लोगों को सामाजिक न्याय की लड़ाई की उम्मीद अखिलेश से है.

शिवपाल ने आगे कहा कि उन्हीं से हमें सामाजिक न्याय मिलेगा. आगे भी यह सिलसिला ऐसे ही चलेगा. 2027 में एक तरफा सपा और पीडीए के लोग इक्कठे होकर बीजेपी का सफाया करेंगे. प्रदेश में बहुत सारी समस्याएं हैं. लोग बुलडोज़र, फर्जी एनकाउंटर से परेशान हैं. आज हर वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है. पीडीए के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है. छोटे छोटे व्यापारियों के साथ अन्याय हो रहा.

उन्होंने आगे कहा कि सरकार बजट से लूट रही है. सीधा-सीधा बजट लूट रही. बीजेपी के लोग मालामाल हो रहे है. इनकी जांच कौन करेगा? सरकार आएगी तो खनन की जांच कौन करेगा. बीजेपी के लोग नकली कार्ड बनाते हैं. यहां मेटल का कार्ड बनना चहिए. सपा की सरकार बनने पर मेटल का कार्ड बनेगा.

अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य की नसीहत, बोले- पिता मुलायम सिंह से सीखें