समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया है. मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है. स्वास्थ्य विभाग में बदइंतजामी और भारी भ्रष्टाचार है, जिसके कारण लोगों की जान भी चली जा रही है.
राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश केमेडिकलकॉलेजों, अस्पतालोंमेंबेडऔरजरूरीसुविधाओंकीबहुतकमीहै. बीजेपीसरकार ने नौ साल में सब बर्बाद कर दिया है. स्वास्थ्य मंत्री सिर्फ बयानबाजी तक सीमित है. विभागीय समस्याओं और अस्पतालों, मेडिकलकॉलेजों की जरूरतों के प्रति उदासीन है.
सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए दिन खबरें आती है बीमार बच्चों, मरीजो को आपात स्थिति में भी बेड और इलाज नहीं मिल पाता है. जिलों-जिलों से रेफर कर आने वाले मरीज बेड के लिए रात दिन भटकते हैं. अन्ततः थक हार कर निजी अस्पतालों में जाने पर विवश होते हैं. जहां उनसे इलाज के नाम पर मनमानी वसूली होती है. इन्होंने कहा कि अयोध्या में बेड, ऑक्सीजन नहीं मिलने से बच्चे की मौत की खबर का जिक्र करते हुए कहा कि यह स्थिति अक्सर देखने को मिल रही है.
कागजी आंकड़ों के जरिए गुमराह करती है सरकार- अखिलेश यादव
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के संज्ञान में ये बात अगर आये तो पीड़ित परिवार को तो उनका बेटा वापस नहीं करवा सकते लेकिन मुआवजा देकर कुछ तो पश्चाताप कर सकते हैं. सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बीजेपी सरकार संवेदनहीन है. सरकार कागजी आंकड़ों के जरिए गुमराह करती है जबकि जमीनी हकीकत सरकारी आंकड़ों के विपरीत है.
गंभीर मरीजों को भी बेड और इलाज मिलना मुश्किल- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि गंभीर मरीजों को भी बेड और इलाज मिलना मुश्किल हो रहा है. बीजेपी सरकार नाकाम हो चुकी है, सरकार हर मामले में फेल हैं. जो मेडिकलकॉलेज बने है, उनमें पर्याप्त डॉक्टर और दवाएं नहीं हैं. भ्रष्टाचार और बेईमानी चरम पर है, सरकारी बजट की लूट है. जनता त्रस्त है औरबीजेपी सरकार ने प्रदेश को अव्यवस्था में धकेल दिया है. बीजेपी सरकार जाएगी तभी जनता को राहत मिलेगी.
