योग गुरु बाबा रामदेव के एक बयान पर सियासत गरमाई हुई है. अब बाबा रामदेव के इस बयान पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की प्रतिक्रिया सामने आई है. AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान ने कहा कि बाबा रामदेव का नकली घी नहीं बिक रहा तो समाजवादी-BJP के लिए माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

Continues below advertisement

बाबा रामदेव के बयान पर एआईएमआईएम प्रवक्ता शादाब चौहान ने कहा, "2014 में मोदी सरकार बनवाने का आह्वान करने वाले बाबा रामदेव आज अपनी बिरादरी के नेता की चिंता इसीलिए कर रहे हैं क्योंकि ये चाहते हैं कि मुसलमान इनके करीबी जिसकी सरकार में इन्हें करोड़ों की भूमि लगभग फ्री में मिली. यानि अखिलेश यादव की दरी बिछाएं क्योंकि समाजवादी-BJP- रामदेव कोई भी मुसलमानों की आजाद लीडरशिप नहीं चाहता." 

ये दोनों दलों की साजिश है- AIMIM नेता शादाब चौहान

शादाब चौहान ने आगे कहा कि ये दोनों दलों की साजिश है मुसलमानों को राजनीतिक अछूत बनाने की जिसके लिए वो अपने अलग-अलग मोहरे इस्तेमाल कर रहे हैं. आज तक इन्होंने कितनी बार सरकार से सवाल किया? कभी किसान आंदोलन, CAA आंदोलन, UCC,छात्र आंदोलन जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखते देखा? उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव का नकली घी नहीं बिक रहा तो समाजवादी-BJP के लिए माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

Continues below advertisement

सीएम योगी के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर बाबा रामदेव ने क्या कहा?

सीएम योगी आदित्यनाथ के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर बाबा रामदेव ने कहा कि वह देश में अच्छी आत्माओं का शासन चाहते हैं. उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद और वेदों के सिद्धांतों के अनुरूप, जिनमें आर्यत्व और दिव्यता है, ऐसी आत्माओं का साम्राज्य चारों ओर होना चाहिए. बाबा रामदेव के बयान पर पक्ष-विपक्ष की ओर से प्रतिक्रियाओं का दौरा लगातार जारी है.

राजभर-निषाद के बाद अब अठावले ने बढ़ाई BJP की टेंशन! 10 सीटों की कर दी मांग