Agra News: आगरा (Agra) की एक 14 साल की दुल्हन शादी के बाद ससुराल जाने के बजाए बीच रास्ते में ट्रेन से उतर कर पुलिस (Agra Police) के पास पहुंच गयी. मंटोला थाने के पुलिस निरीक्षक आलोक सिंह ने बुधवार को बताया कि चंदौली की रहने वाली इस 14 साल की बच्ची की मां नहीं है और पिता बेरोजगार हैं. उन्होंने बताया कि रिश्तेदारों ने इस बच्ची का विवाह धौलपुर के रहने वाले मोनू नामक युवक से कर दिया जो उम्र में उससे लगभग दोगुना बड़ा है.

पुलिस निरीक्षक ने बताया कि 11 मार्च को शादी के बाद मोनू इस बच्ची को अपने साथ घर लेकर जा रहा था, लेकिन ट्रेन जैसे ही आगरा फोर्ट पहुंची, बालिका वधू नीचे उतर गयी और पुलिस चौकी पहुंचकर जबरन शादी कराने की बात कही. उन्होंने बताया कि पीछे-पीछे मोनू भी चौकी पहुंचा और लड़की के बालिग होने का दावा किया.

मेडिकल परीक्षण में किशोरी की उम्र 14 साल साबित हुईआलोक सिंह ने बताया कि किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश जिसने उसे 'आशा ज्योति केंद्र' भेज दिया. उन्होंने बताया कि मंगलवार को किशोरी के दादा आए थे, लेकिन समिति ने उसके पिता को तलब किया है. पुलिस निरीक्षक ने बताया कि किशोरी के मेडिकल परीक्षण में उसकी उम्र 14 साल साबित हुई है. उन्होंने कहा कि मामले को आगे की कार्रवाई के लिए चंदौली थाना भेजा जाएगा.

Uttarakhand Budget: उत्तराखंड के बजट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या दावा किया

इससे पहले मुजफ्फरनगर कचहरी परिसर में दिल्ली से कोर्ट मैरिज करने पहुंची ड्रामेबाज दुल्हन ने जमकर हंगामा किया और भीड़ इकट्ठा कर ली. आधार कार्ड मैच नहीं होने पर शक के दायरे में आई दुल्हन कचहरी परिसर की छत से नीचे कूद गई और जमकर हायतौबा करने लगी. फजीहत होते देख दूल्हे पक्ष ने उसे खूब समझाने की कीशिश की, लेकिन दुल्हन ने शांत होने की बजाए घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा जारी रखा. मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर सिविल लाइन थाने ले गई.