उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस विभाग में महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली. महिला कांस्टेबल का शव सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला है. महिला कांस्टेबल की खुदकुशी की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. महिला कांस्टेबल की सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

Continues below advertisement

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महिला कांस्टेबल आरती 2018 बैच की आरक्षी थीं. वह एक महीने के अवकाश पर थीं. महिला आरक्षक आरती की 4 नवंबर को ड्यूटी पर वापसी होनी थी. बताया गया है कि महिला कांस्टेबल सरकारी आवास में अकेले रहती थीं. महिला कांस्टेबल की खुदकुशी की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची.

UP: युवाओं को 1,725 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, 5 जिलों में कौशल विकास केंद्र

Continues below advertisement

फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं. शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस जांच में जुटी है.

यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी