Ayodhya Rape Case: अयोध्या में नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप मामले में आरोपी सपा नेता मोईन खान को लेकर गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद से उत्तर प्रदेश में जघन्य अपराधों की वृद्धि हुई है. अब सवाल यह है कि अयोध्या की घटना को इतना हाईलाइट क्यों किया जा रहा? अयोध्या में उपचुनाव होने वाले हैं, इसलिए बीजेपी इस मुद्दे को उठा रही है ताकि उसको फायदा मिल सके. 

अयोध्या गैंगरेप पर समाजवादी पार्टी सांसद अफजल अंसारी ने कहा, "अखिलेश यादव इस विषय पर अपना वक्तव्य दे चुके हैं. लोकसभा चुनाव के बाद से उत्तर प्रदेश में जघन्य अपराधों की वृद्धि हुई है. अब सवाल यह है कि अयोध्या की घटना को इतना हाईलाइट क्यों किया जा रहा? अयोध्या में उप चुनाव होने वाले हैं, बीजेपी उसका फायदा उठाना चाहती है, इसलिए ऐसे मुद्दों को उठा रही है.''

अफजालअंसारीनेखड़ेकिएसवाल 

अफजाल अंसारी ने आगे कहा, ''अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के साथ उसके (मोईन खान) संबंध को जोड़ देना. उसने आपके या मेरे साथ फोटो खिंचवा ली हो लेकिन अगर वह ऐसा कोई अपराध करेगा तो उस पर कार्रवाई होगी. अगर कोई अपराध करता है तो वह उसका व्यक्तिगत अपराध है और इससे किसी पार्टी या नेता को जोड़कर इसका राजनीतिक फायदा उठाना यह ठीक नहीं.''

गाजीपुररेपकेसकाजिक्रक्योंनहींकियागया?

सपा सांसद अफजाल अंसारी ने कहा, ''अयोध्या की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है लेकिन क्या इसकी आड़ में गाजीपुर में ढाई साल की बच्ची के साथ रेप हुआ उसका कहीं जिक्र क्यों नहीं किया गया. एक और दूसरी रेप की घटना जो उसका भी जिक्र नहीं किया गया. पहली घटना अशोक सिंह बिल्लू जो हिस्ट्रीशीटर और दूसरी घटना में जो पेशे से TT अरुण कुमार सिंह के मामले को क्यों छुपाया जा रहा है, वह इसलिए क्योंकि ये बीजेपी के लोग हैं."

सीएमयोगीनेउठायाथाविधानसभामेंमामला 

अयोध्या में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप मामले में आरोपी सपा नेता मोईन खान के बेकरी पर आज बुलडोजर कार्रवाई हुई है. अयोध्या रेप मामले में योगी सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है. बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के चौथे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने 12 साल की बच्ची के साथ हुए रेप का मामला विधानसभा में उठाया था. सीएम योगी ने 12 साल की बच्ची के साथ रेप में अयोध्या के समाजवादी पार्टी के नेता मोइन खान की संलिप्तता का मामला उठाया था, जिसके बाद यूपी में सियासत गरमा गई है.

येभीपढ़ें‘…मुसलमानोंसेबातकरनीचाहिए’, वक्फबोर्डमेंसंशोधनकेप्रस्तावपरभड़केअखिलेशयादवकेसांसद